नाश्ते में बनाएं 'साउथ इंडियन उपमा'

नाश्ते में बनाएं 'साउथ इंडियन उपमा'

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-17 05:46 GMT
नाश्ते में बनाएं 'साउथ इंडियन उपमा'

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। साउथ इंडियन नाश्ते की बात की अलग है। यह सभी को बहुत पसंद होता है, क्योंकि इसे बनाने में ज्यादा आइॅल का इस्तेमाल नहीं होता। ​लेकिन साउथ इंडियन स्टाइल में खाना बनाना आसान नहीं होता। इसलिए हम आपको बता रहे है साउथ इंडियन स्टाइल उपमा बनाने के बारे में। यह सुबह के लिए बेहतर और स्वादिष्ट नाश्ता है।

सामग्री:
सूजी -1 कप (भुनी हुई)
चना दाल 
प्याज -1 कप 
गाजर -1/2 कप 
हरी मिर्च - 2 
जीरा 
कढ़ी पत्ता 
अदरक 
सरसो -1 चमच्च 
रिफाइंड आयल 
नमक- स्वादनुसार 

बनाने की विधि: 
कढ़ाई में आधा चम्मच तेल डालें। उसमें जीरा, सरसो और प्याज डालकर चलाएं। प्याज भुनने के बाद कढ़ी पत्ते के दो डंठल डालें। अब इसमें एक चम्मच अदरक, हरी मिर्च डालकर चलाएं। इसके बाद गाजर और नमक मिक्स करें। अब इसमें हल्का सा पानी डाल लें और थोड़ी देर धीमी आंच में पकाएं। अब इसमें चना दाल डालें। आप चाहें तो उरद दाल और मटर भी डाल सकते हैं। अब इसमें दो कप पानी डालें और सूजी डालें। पानी सूखने तक पकाएं। अब इसे आप नाश्ते में चटनी के साथ या बिना चटनी के सर्व करें। 

Tags:    

Similar News