स्वाद में स्वादिष्ट और बनाने में आसान वेज कबाब रोल पराठा

स्वाद में स्वादिष्ट और बनाने में आसान वेज कबाब रोल पराठा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-05 04:54 GMT
स्वाद में स्वादिष्ट और बनाने में आसान वेज कबाब रोल पराठा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अगर आप खाने के शौकीन हैं और कुछ स्पाइसी खाना चाहते हैं तो आप वेज कबाब रोल पराठा ट्राए कर सकते हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। सब्जियों से भरपूर यह पराठा स्वादिष्ट होने के साथ सा​थ हेल्दी भी है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि। 


आवश्यक सामग्री

  • 2 कप सोयाबीन नगेट्स
  • 4 पीस ब्रेड स्लाइस 04 पीस,
  • 2 छोटे चम्मच सिरका 
  • 2 छोटे चम्मच लहसुन पेस्ट
  • आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
  • स्वादनुसार नमक
  • 2 मध्यम प्याज
  • हरी मिर्च
  • पराठा के लिए
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • स्वादनुसार नमक, तेल
  • ऐसे बनाएं वेज कबाब रोल पराठा

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सोयाबीन को पानी में भिगोकर डेढ़ घंटे तक रख दें। अब सोयाबीन को अच्छे से निचोड़कर उसका सारा पानी निकाल लें। साथ ही ब्रेड के स्लाइस का चूरा करके पाउडर बना लें। अब सोयाबीन नगेट्स, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, स्वादनुसार नमक, हरी मिर्च, सिरका डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब जब मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए तब इसके छोटे -छोटे कबाब बनाकर एक घंटे तक फ्रिज में रख दें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें फिर उसमें वेज कबाब को सुनहरा होने तक फ्राय करते रहें। 

पराठा बनाने की विधि
वहीं पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे में नमक और 2 छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब पानी से आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें। आटा गूंथ जाने के बाद इसे 30 मिनट तक ढक कर रख दें। अब गूंथे आटे से रोटी बेल लें इसके बाद तवे पर तेल गरम करके रोटी को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।

जब पराठा सिक जाए तब इसमें इसमें कबाब की टिक्की लेकर चम्मच की सहायत से पूरे पराठे पर फैला दें। इसके बाद इसमें हरी धनिया की चटनी और प्याज डालकर रोल बना लें। लीजिए तैयार है आपका वेज कबाब रोल। इसे आप हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। 

Tags:    

Similar News