रेसिपी : गर्मियों के मौसम में बनाए कच्चे आम वाली दाल फ्राई, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

Manuj Bhardwaj
Update: 2023-05-29 15:27 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में जैसे-जैसे गर्मी का मौसम अपने चरम पर पहुंचता है वैसे-वैसे ही मार्केट में आम की मांग बढ़ने लगती है। दरअसल, आमतौर पर आम गर्मी के मौसम में ही देखने को मिलता है और भारतीय घरों में कच्चे आम से लेकर पक्के आमों से बनने वाले व्यंजनों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है। इस बीच बढ़ते तापमान का मुकाबला करने के लिए ठंडे खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे आहार में शामिल होने लगते हैं। आमों की आसान उपलब्धता और ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन करने के लिए लोग अक्सर कच्चे एवं पक्के आमों से बहुत सारे पकवान बनाते हैं। इसमें से ही एक है कच्चे आम वाली दाल फ्राई। नाम से ही आप पहचान गए हो गए होंगे की इसमें दाल को कच्चे आम से फ्राई किया जाता है। यह इतनी टेस्टी होती है कि लोग इसकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। आइये आपको बताते है कि आप इसे कैसे तैयार कर सकते हैं -

सामग्री

अरहर दाल (तूर/अरहर दाल) - 1/2 कप

लाल मसूर दाल - 1/4 कप

कच्चा आम - 1(आम ज्यादा खट्टा हो तो आधा आम ले सकते हैं)

प्याज (कटा हुआ) - 1

जीरा - 1/3 छोटा चम्मच

सरसों के दाने - 1/3 छोटा चम्मच

सूखी लाल मिर्च- 1

हींग - 1/4 छोटा चम्मच

खाना पकाने का तेल - 2 बड़े चम्मच

हल्दी पाउडर -1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

स्वाद स्वादानुसार या 1.25 छोटा चम्मच

वीडियो क्रेडिट - Kabita's Kitchen

Tags:    

Similar News