विराट-अनुष्का ने की बड़ी गलती, अब करनी पड़ सकती है दोबारा शादी

विराट-अनुष्का ने की बड़ी गलती, अब करनी पड़ सकती है दोबारा शादी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-08 14:14 GMT
विराट-अनुष्का ने की बड़ी गलती, अब करनी पड़ सकती है दोबारा शादी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इटली के टस्कनी शहर में 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन बंध गए थे। इस शादी में उनके कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था। बता दें कि शादी के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (विरुष्का) ने एक बड़ी गलती कर दी थी। इस कारण से अब इन दोनों को दोबारा शादी करनी पड़ सकती है।

विराट और अनुष्का की बड़ी गलती यह थी कि इन दोनों ने विदेश में जाकर शादी तो कर ली, लेकिन इन्होंने वहां इसकी सूचना रोम स्थित भारतीय दूतावास को नहीं दी। इसका नुकसान यह हो सकता है कि दोनों की शादी के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ सकती है। यदि ऐसा होता है तो विराट और अनुष्का को एक बार फिर से कोर्ट मैरिज करनी पड़ सकती है।

बता दें कि विरुष्का का रोम के बोरगो फिनोसिएतो रिजॉर्ट में शादी का समारोह आयोजित हुआ था। इस शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही पहुंचे थे। शादी हो जाने के बाद खुद विराट और अनुष्का ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को शादी हो जाने की खबर दी थी।

RTI में हुआ खुलासा
विरुष्का की शादी के बारे में यह खुलासा एक RTI के तहत हुआ है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के वकील हेमंत कुमार ने विदेश मंत्रालय में 13 दिसंबर 2017 को एक RTI लगाई थी। इसके जवाब में रोम स्थित भारतीय दूतावास ने 4 जनवरी 2018 को यह जवाब दिया कि विराट और अनुष्‍का की शादी के बारे में इटली स्थित भारतीय दूतावास के मैरिज ऑफिसर को नहीं बताया गया था।

हेमंत के अनुसार नियमों के चलते यदि कोई भारतीय शख्स दूसरे देश में जाकर शादी करता है तो वह विदेशी विवाह अधिनियम-1969 के तहत रजिस्टर्ड की जाती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मामले में यह शादी अधिनियम के तहत नहीं हुई है। ऐसे में अब देश के जिस राज्य में विराट कोहली-अनुष्का रहेंगे वहां उन्हें उसी राज्य के नियमानुसार शादी रजिस्टर्ड करवाने के लिए दोबारा मैरिज करनी पड़ेगी।

Similar News