स्टंप तोड़कर विराट कोहली ने तोड़ा कप्तान रूट का घमंड

स्टंप तोड़कर विराट कोहली ने तोड़ा कप्तान रूट का घमंड

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-02 07:19 GMT
हाईलाइट
  • रूट के आउट होते ही इंग्लैंड के अगले 3 विकेट भी महज 27 रनों के अंदर ही सिमट गए।
  • रूट को 80 रनों पर रन आउट कर दिया रिएक्शन।
  • विराट ने रूट से किया हिसाब बराबर।

डिजिटल डेस्क, लंदन। बर्मिंघम में भारत इंगलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन विराट कोहली ने अपना बदला पूरा किया। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर रूट दूसरा रन चुराने के लिए दौड़े, लेकिन कप्तान कोहली ने सटीक निशाना लगाकर रूट को 80 रन पर ही रोक दिया। जिस समय जो रूट क्रीज पर मौजूद थे तब इंग्लैंड की स्थिति बेहद मजबूत थी और उसका स्कोर 216 रन पर 3 विकेट था। कप्तान विराट कोहली द्वारा इंग्लैंड की पारी के 63वें ओवर में कप्तान जो रूट को रनआउट किया। रूट के आउट होते ही इंग्लैंड के अगले 3 विकेट भी महज 27 रनों के अंदर ही सिमट गए। 

 

 

 

 

कोहली ने इसके बाद ‘माइक ड्रॉप’ अंदाज में रूट के आउट होने का जश्न मनाया जैसा की इंग्लैंड के कप्तान ने पिछले महीने वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक पूरा कर विराट की तरफ देखते हुए हाथ से अपना बल्ला गिराया था, इंग्लैंड ने वह सीरीज 2-1 से जीती थी। ऐसा कर विराट ने जो रूट के घमंड को चूर कर दिया। विराट कभी भी बदला लेने में पीछे नहीं हटते वे अपना हिसाब बराबर ही रखते हैं। 

 

 

 

 

रूट का यह अंदाज उनके ही देश के सीनियर खिलाड़ियों को भी पसंद नहीं आया था। वनडे कप्तान इयोन मॉर्गन ने मीडिया के सामने रूट को गलत बताया था। इस मामले के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने एंड्रू फ्लिंटॉफ की शर्ट लहराने वाली तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया था। रूट का शर्ट उतारकर मैदान का चक्कर लगाने के बजाए बल्ला गिराना अच्छा लगा हो, तो री-ट्वीट कीजिए।

 

          

 

 

 

पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी इस तरह लिया था बदला
फ्लिंटॉफ ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वनडे में भारत को हराने के बाद मैदान में शर्ट उतार कर लहराई थी। इसके जवाब में पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने जुलाई 2002 में नैटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी से अपनी शर्ट लहराई थी। हालांकि बाद में इस मामले में उन्होंने खुद को शर्मिंदा बताया था। 

 

 

 

 

 

 

Similar News