चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बताया क्यों कहा जाता है धोनी को थाला

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बताया क्यों कहा जाता है धोनी को थाला

IANS News
Update: 2020-07-07 12:30 GMT
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बताया क्यों कहा जाता है धोनी को थाला
हाईलाइट
  • चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बताया क्यों कहा जाता है धोनी को थाला

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की जमकर तारीफ की है और बताया है कि क्यों धोनी को चेन्नई में थाला के नाम से जाना जाता है।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में रही है। टीम ने तीन बार लीग का खिताब जीता है और हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है।

काशी ने स्टार स्पोर्ट्स तमिल के शो पर कहा, मैं सिर्फ एक बात जानता हूं कि वह टीम में से सर्वश्रेष्ठ निकलवाना जानते हैं। वह टीम के हर सदस्य में से सर्वश्रेष्ठ निकलवाना जानते हैं। इसलिए हम उन्हें थाला कहते हैं।

उन्होंने कहा, अब से 10 साल बाद, मेरी अंतरआत्मा कहती है कि वह चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के बॉस की तरह स्थायी सदस्य होंगे।

धोनी मंगलवार को अपना 39वां जन्मदिन बना रहे हैं। पूरा क्रिकेट जगत उन्हें बधाइयां दे रहा है।

Tags:    

Similar News