कोरोनावायरस के कारण भारत की यू-16 टीम का ताजिकिस्तान दौरा रद्द

कोरोनावायरस के कारण भारत की यू-16 टीम का ताजिकिस्तान दौरा रद्द

IANS News
Update: 2020-03-03 13:30 GMT
कोरोनावायरस के कारण भारत की यू-16 टीम का ताजिकिस्तान दौरा रद्द
हाईलाइट
  • कोरोनावायरस के कारण भारत की यू-16 टीम का ताजिकिस्तान दौरा रद्द

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली (आईएएनएस)। कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत की यू-16 फुटबाल टीम का ताजिकिस्तान दौरा रद्द कर दिया गया है। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। सीनियर पुरुष टीम को भी 31 मार्च को ताजिकिस्तान के साथ एक दोस्ताना मुकाबला खेलना है। राष्ट्रीय टीम के निदेशक अभिषेक यादव ने कहा, हम हालात पर नजर रखे हुए हैं। ताजिकिस्तान सरकार के अनुरोध पर हमने यू-16 टीम का दौरा रद्द कर दिया है। अभी भारत सहित 35 देशों के नागरिक ताजिकिस्तान दौरा नहीं कर सकते।

 

Tags:    

Similar News