टोक्यो ओलम्पिक पर अंतिम फैसला अक्टूबर में नहीं लिया जाएगा : तोशिरो मुटो

टोक्यो ओलम्पिक पर अंतिम फैसला अक्टूबर में नहीं लिया जाएगा : तोशिरो मुटो

IANS News
Update: 2020-05-29 13:31 GMT
टोक्यो ओलम्पिक पर अंतिम फैसला अक्टूबर में नहीं लिया जाएगा : तोशिरो मुटो

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक 2020 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुटो ने कहा है कि अक्टूबर वो समय नहीं है कि जब ओलम्पिक खेलों के आयोजक इस बात पर फैसला लेंगे कि अगले साल खेल होंगे या नहीं। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की समन्वय आयोग के चेयरमैन जॉन कोएट्स ने आस्ट्रेलियाई अखबार से पिछले सप्ताह कहा था कि अक्टूबर काफी अहम होगा क्योंकि इसी से पता चलेगा कि ओलम्पिक होने वाले हैं या नहीं।

मुटो ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोएट्स ने कहा है कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मुटो के हवाले से लिखा है, हमने चेयरमैन कोएट्स से इस सवाल के बारे में सीधे तौर पर पूछा और उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी हां या ना शब्द का उपयोग नहीं किया। उन्होंने अक्टूबर में खेलों पर फैसला लेने की बात का जिक्र नहीं किया।

उन्होंने बताया, चेयरमैन कोएट्स ने कभी नहीं कहा कि अक्टूबर वो महीना होगा जब हम इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे। उन्होंने जो कहा वो यह था कि वह स्थिति पर नजर बनाए रखना जारी रखेंगे और उस महीने में स्थिति की नीरिक्षण करेंगे। उस समय काफी सारी चीजें साफ हो जाएंगी जिसमें लागत भी शामिल है। ओलम्पिक खेलों का आयोजन इस साल होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे एक साल तक के लिए टाल दिया गया है।

 

Tags:    

Similar News