Soft Tennis: पियूष सिंह चौहान बने अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष

पियूष सिंह चौहान बने अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष
सॉफ्ट टेनिस के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों और प्रतिबद्धता को देखते हुए, पियूष सिंह चौहान को अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (एएसटीएयूपी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

लखनऊ, 19 जनवरी 2025 – सॉफ्ट टेनिस के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों और प्रतिबद्धता को देखते हुए, पियूष सिंह चौहान को अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (एएसटीएयूपी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री चौहान ने सॉफ्ट टेनिस खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इसी समर्पण और प्रयासों को ध्यान में रखते हुए उन्हें तीन वर्ष की अवधि के लिए उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष के रूप में श्री चौहान राज्य में सॉफ्ट टेनिस को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों की योजना और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही, उन्हें संगठन की ओर से आजीवन मानद सदस्यता भी प्रदान की गई है।

एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री चौहान के नेतृत्व में सॉफ्ट टेनिस का विकास नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

Created On :  

Tags

Next Story