SAFF Championship 2026: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 3-2 से रौंदा, सुहेल अहमद ने दागे दो गोल

डिजिटल डेस्क, ढाका। क्रिकेट हो या हॉकी या फिर कोई अन्य खेल, भारतीय टीम पाकिस्तान को हर जगह मात दे रही है। अब फुटबॉल टीम ने भी पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत दर्ज की है। SAFF चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 3-2 हरा दिया है।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। भारत के लिए सुहेल अहमद भट्ट ने 2 गोल किए, वहीं एक गोल मैंगलेंथांग किपगेन ने किया।
यह भी पढ़े -खराब मौसम के कारण बदला वेन्यू, वनडे सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली की बजाय विशाखापत्तनम में होगा
ऐसा रहा मुकाबला
मुकाबले की शुरूआत से ही भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 13वें मिनट पर सुहेल अहमद ने पहला गोल किया। इसके बाद 19वें मिनट में उन्होंने फिर गोल दाग दिया।
31वें मिनट में मैंगलेंथांग ने भारत के लिए तीसरा गोल किया। टीम इंडिया ने पहले हॉफ में ही 3-0 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में पाकिस्तान ने दो गोल दागे। नजीब उल्लाह ने 90+1 मिनट पर पहला गोल किया। इसके बाद 90+4 मिनट पर आलमगीर गाजी ने दूसरा गोल दागा।
यह भी पढ़े -सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने द. कोरिया को 8-1 से हराकर फाइनल में पहुंची, 5 को खिताबी जंग
मैच समाप्ति तक स्कोर 3-2 था। इस तरह टीम इंडिया ने इस मुकाबला को अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान ने 3 गोल खाने के बाद वापसी जरूर की, लेकिन काफी देर बाद। इसी वजह से उसे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
अगला मुकाबला 11 नवंबर को
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। भारत के साथ ग्रुप में पाकिस्तान और मालदीव हैं। जीत हासिल करने पर भारतीय टीम को 3 अंक हासिल हुए, वहीं पाकिस्तान बिना किसी अंक के तीसरे स्थान पर मौजूद है। भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 11 नवंबर को मालदीव्स के खिलाफ खेलेगी।
Created On :  

