क्रिकेट: अख्तर ने कहा, पांडे के रूप में भारत को मिला धोनी का विकल्प

क्रिकेट: अख्तर ने कहा, पांडे के रूप में भारत को मिला धोनी का विकल्प

IANS News
Update: 2020-01-21 14:00 GMT
क्रिकेट: अख्तर ने कहा, पांडे के रूप में भारत को मिला धोनी का विकल्प
हाईलाइट
  • पांडे के रूप में भारत को मिला धोनी का विकल्प : अख्तर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब अख्तर को लगता है कि मनीष पांडे के रूप में भारत को सीमित ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प मिल गया है। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, हिन्दुस्तान को आखिर धोनी का रिप्लेसमेंट मिल गया। अख्तर का यह बयान भारत की आस्ट्रेलिया पर जीत के बाद आया है। अख्तर ने कहा, भारत को आखिर धोनी का विकल्प मिल गया। उनके पास मनीष पांडे के रूप में सबसे उचित खिलाड़ी मौजूद है।

श्रेयस अय्यर भी पूर्ण खिलाड़ी लग रहे हैं और इससे भारतीय बल्लेबाजी को गहराई मिल रही है। धोनी ने अपना आखिरी वनडे विश्व कप-2019 में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उनको हाल ही में बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली थी। अख्तर ने कहा, इन खिलाड़ियों ने काफी आईपीएल खेला है। वे जानते हैं कि दबाव से कैसे निपटा जाता है। वह बड़े नामों की चिंता नहीं करते हैं और इसलिए अहम पारी खेलते हैं।

 

Tags:    

Similar News