आईपीएल-13 : मुंबई ने पंजाब के खिलाफ बनाए 176 रन

आईपीएल-13 : मुंबई ने पंजाब के खिलाफ बनाए 176 रन

IANS News
Update: 2020-10-19 09:21 GMT
आईपीएल-13 : मुंबई ने पंजाब के खिलाफ बनाए 176 रन
हाईलाइट
  • आईपीएल-13 : मुंबई ने पंजाब के खिलाफ बनाए 176 रन

दुबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के 36वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए हैं।

मुंबई के लिए क्विटंन डी कॉक ने 43 गेंदों पर 53 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

उनके अलावा क्रूणाल पांड्या और केरन पोलार्ड ने 34-34 रन बनाए। नाथन कोल्टर नाइल ने भी नाबाद 24 रनों का योगदान दिया। उनके साथ पोलार्ड भी नाबाद लौटे। पोलार्ड और नाइल ने अंतिम पांच ओवरों में 62 रन बटोरे।

पंजाब के लिए मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने दो-दो विकेट लिए

एकेयू/जेएनएस

Tags:    

Similar News