दुनिया मानेगी किदांबी का 'लोहा', गुरुवार को रचेंगे इतिहास

दुनिया मानेगी किदांबी का 'लोहा', गुरुवार को रचेंगे इतिहास

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-10 07:23 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत का वर्ल्ड का टॉप रैंक वाला खिलाड़ी बनना तय हो गया है। श्रीकांत बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) की ओर से आगामी गुरुवार को जारी होने वाली ताजा रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे। श्रीकांत ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले पुरुष और दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी बनने का खिताब हासिल कर चुकी हैं। साइना नेहवाल मार्च 2015 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी थीं, ये पहल बार था जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने बैडमिंटन में वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन का खिताब हासिल किया था। 

 

 

बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 बनने वाले पहले पुरुष भारतीय 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंप्यूटराइज्ड सिस्टम शुरु होने से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रकाश पादूकोण को दुनिया का नंबर वन खिलाड़ी माना जाता था लेकिन कंप्यूटराइज्ड सिस्टम शुरु होने के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले किदांबी श्रीकांत पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे। 

 

 

गुरुवार को रचेंगे इतिहास 

 

सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहली बार बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड जिताने में अहम योगदान देने वाले किदांबी श्रीकांत के गुरुवार को जारी होने वाली नई रैंकिंग 76,895 अंक हो जाएंगे और इसके साथ ही वो दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे। वर्तमान में दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन को 1660 अंकों का नुकसान होने से किदांबी श्रीकांत का वर्ल्ड नंबर वन बनना तय हो गया है।विक्टर को ये नुकसान मलेशिया ओपन की तारीखों में हुए बदलाव की वजह से हुआ है, जो पिछले साल 4-9 अप्रैल को हुई थी, लेकिन इस बार इसका आयोजन बाद में किया जाएगा। BWF रैंकिंग का आकलन 52 हफ्तों की अवधि में और 10 सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए करता है।  

 

 

पिछले साल श्रीकांत ने जीतीं 4 सुपर सीरीज

 

दांबी श्रीकांत ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 सुपर सीरीज खिताब जीते थे। इस दौरान किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, डेनमार्क और फ्रांस सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किए थे। एक साल में चार ओपन सीरीज जीतने वाले किदांबी दुनिया के चौथे और भारत के पहले खिलाड़ी हैं। 

Tags:    

Similar News