100 स्टंपिंग के बाद धोनी ने बनाया ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

100 स्टंपिंग के बाद धोनी ने बनाया ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-17 13:29 GMT
100 स्टंपिंग के बाद धोनी ने बनाया ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 17 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धूंआधार 79 रन बनाते हुए एक और नया वर्ल्ड रिकार्ड कायम कर दिया है। धोनी ने अपनी इस फिफ्टी के साथ क्रिकेट इतिहास में अर्धशतकों का शतक बना दिया है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में 100 फिफ्टी लगाने वाले महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड के 14वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टेस्ट में 33, वनडे में 66 और टी-20 इंटरनेशनल में 1 अर्धशतक जड़ा है।

हाल ही में संपन्न हुआ टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लिए बेहद यादगार रहा। इसी दौरे पर धोनी ने अपने बल्ले के दम पर आलोचकों को करारा जवाब देते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। साथ ही 300 वनडे खेलने के साथ-साथ वे वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले खिलाड़ी भी बने। पूरी सीरीज में धोनी एक बार भी आउट नहीं हुए। वर्ल्ड में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ है।

एक नजर यहां भी...

  • धोनी अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले वर्ल्ड के 14वें और चौथे भारतीय खिलाड़ी बने।
  • इससे पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ये कारनामा कर चुके हैं।
  • धोनी का यह 470वां इंटरनेशनल मैच है।
  • बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन और सेन्चुरी लगाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है।
  • धोनी बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेन्चुरी लगाने वाले पहले इंडियन क्रिकेटर हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी एमएस धोनी के नाम है।
  • इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा 164 अर्धशतक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं।
  • सचिन के बाद श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने 152 अर्धशतक जमाए हैं।
  • सचिन और संगाकारा दुनिया को दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 150 से ज्यादा अर्धशतक बनाए हैं।


अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले बल्लेबाज 
सचिन तेंदुलकर            164
कुमार संगकारा            152
जैक कैलिस                 149
रिकी पॉन्टिंग                146
राहुल द्रविड़                 146
महेला जयवर्धने            136
इंजमाम उल हक          129
शिव नारायण चंद्रपॉल    125
ब्रायन लारा                  111
सौरव गांगुली               107
सनथ जयसूर्या              103
एलन बॉर्डर                 102
एबी डिविलियर्स           102 
एम एस धोनी              100*

Similar News