36 साल के धोनी ने 24 के पांड्या को रेस में हराया, देखें Video

36 साल के धोनी ने 24 के पांड्या को रेस में हराया, देखें Video

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-14 08:13 GMT
36 साल के धोनी ने 24 के पांड्या को रेस में हराया, देखें Video

डिजिटल डेस्क, मोहाली। टीम इंडिया के फॉर्मर कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भले ही सब मामलों में फेल हो जाएं, लेकिन एक चीज में वो कभी मात नहीं खा सकते और वो है उनकी "फीटनेस"। फीटनेस के मामले में टीम के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों को भी हरा सकते हैं। इस बात का सबूत इस वीडियो में है। दरअसल, मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे शुरू होने से पहले 36 साल के महेंद्र सिंह धोनी और टीम के 24 साल के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बीच 100 मीटर की रेस हुई। इस रेस का वीडियो इंडियन क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया गया है, जो वायरल हो रहा है।

100 मीटर की रेस में जीते धोनी

दरअसल, मोहाली में दूसरा वनडे शुरू होने से पहले टीम इंडिया वार्म-अप कर रही थी। तभी महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या के बीच रेस करने की होड़ लग गई। दोनों ही खिलाड़ियों ने करीब 100 मीटर तक की रेस लगाई। इस रेस की शुरुआत में धोनी और पांड्या दोनों ही बराबरी पर नजर आ रहे हैं, लेकिन जब रेस खत्म होने वाली थी, तो धोनी कुछ सेंटीमीटर से इस रेस को जीत गए। इसमें खास बात ये है कि धोनी अभी 36 साल के हो चुके हैं और इस वक्त टीम के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं, लेकिन उसके बावजूद उनकी फीटनेस आज भी उसी तरह बरकरार है, जिस तरह पहले थी।

31Km/hr की स्पीड से भागते हैं धोनी

36 साल की उम्र में धोनी जिस स्पीड से भागते हैं, उस स्पीड से कोई युवा खिलाड़ी भी नहीं भागता। धोनी की इस रनिंग का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया, जिसके बाद ये वायरल हो गया था। धोनी का ये वीडियो जो शेयर किया गया था, वो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 का है। इस वीडियो में धोनी और केदार जाधव क्रीज पर हैं। इस दौरान धोनी ने बेहरनेडॉर्फ की बॉल पर एक शॉट खेला और भाग गए। रन भागते समय धोनी की स्पीड 31Km/hr थी, जबकि उनके साथी खिलाड़ी केदार जाधव 16Km/hr की स्पीड से भाग रहे थे। देखा जाए तो केदार जाधव की उम्र 32 साल है और धोनी की उम्र 36 साल है। जाधव से 4 साल बड़े होने के बाद भी धोनी उनसे दोगुनी स्पीड से भाग रहे हैं।

रन आउट करना भी मुश्किल

महेंद्र सिंह धोनी की रनिंग स्पीड इतनी तेज है, कि उन्हें रनआउट करना भी काफी मुश्किल है। धोनी को अब तक ज्यादा बार रनआउट भी नहीं किया जा चुका है। धोनी अब तक 311 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें वो सिर्फ 15 बार रनआउट हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 83 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 6 बार उन्हें रनआउट किया गया है।

जब पत्रकार ने धोनी से पूछा रिटायरमेंट का प्लान

साल 2016 में धोनी जब कप्तान थे, तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने धोनी से उनके रिटायरमेंट का प्लान पूछ लिया था। इसके बाद धोनी ने उस ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार, जिसका नाम फेरिस था, उसे स्टेज पर  बुला लिया। धोनी ने उससे पूछा, "क्या आप चाहते हैं कि मैं रिटायर हो जाऊं?" इस पर वो घबरा गया और कहा- नहीं मेरा वो मतलब नहीं था, मैं तो बस आपसे पूछना चाहता था। तब धोनी ने कहा, "क्या मैं अनफिट हूं? क्या मुझे 2019 वर्ल्ड कप तक नहीं खेलना चाहिए?" तो उसने कहा- "नहीं ऐसा नहीं है। आप तो बहुत फिट हैं।" इसके बाद धोनी ने कहा, "आपने अपने सवाल का जवाब खुद ही दे दिया।" धोनी के इस जवाब के बाद से प्रेस कॉन्फ्रेंस में तालियां बज गई थी। 

Similar News