25 सितंबर लाइव आएंगे एमएस धोनी, करेंगे कुछ बड़ा ऐलान, फैंस के बीच बढ़ी हलचल 

धोनी लेंगे बड़ा फैसला! 25 सितंबर लाइव आएंगे एमएस धोनी, करेंगे कुछ बड़ा ऐलान, फैंस के बीच बढ़ी हलचल 

Anchal Shridhar
Update: 2022-09-24 17:09 GMT
25 सितंबर लाइव आएंगे एमएस धोनी, करेंगे कुछ बड़ा ऐलान, फैंस के बीच बढ़ी हलचल 
हाईलाइट
  • दोपहर 2 बजे लाइव आएंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैप्टन कुल के नाम से मशहूर एमएस धोनी अपने फैंस के लिए कुछ नया और बड़ा करने वाले हैं। जिसका ऐलान उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया। वो आने वाले 25 सितंबर को दोपहर दो बजे लाइव आएंगे और कुछ खास ऐलान करेंगे। अमूमन सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले धोनी का इस तरह से लाइव आने का ऐलान करना उनके लिए उनके फैंस की बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।   

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2 साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह अभी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल का आईपीएल उनका आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में फैंस यह सोच कर डर रहे हैं कि कहीं एमएस धोनी रिटायरमेंट से जुड़ी कोई जानकारी तो नहीं शेयर करने वाले हैं। 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 24 सितंबर को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, "25 सितंबर दोपहर 2 बजे मैं आप सभी के साथ एक खास खबर साझा करूंगा। आप सभी को वहां पर देखने की उम्मीद है।"


बता दें कि, एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से वनडे और टी-20 दोनों प्रारूप से सन्यांस ने लिया था। टेस्ट क्रिकेट से वो पहले ही संन्यास ले चुके थे। धोनी ने आखिरी इंटरनेशल मैच 2019 के वर्ल्ड कप  में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और दुनिया के बेस्ट मैच फिनिशर रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 17266 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 16 शतक और 108 अर्धशतक निकले। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को तीन आईसीसी खिताब भी जिताए। 


महेंद्र सिंह धोनी के इस पोस्ट के आने के बाद से ही उनके फैंस ने अलग-अलग तरह के कायस लगाना शुरू कर दिए। फैंस उनके पोस्ट को  सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयासों के साथ शेयर कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा कि पोस्ट से कुछ डराने वाला लग रहा है, जबकि एक अन्य फैंस ने लिखा कि अब तो इंटरनेट पूरी तरह क्रैश होने वाला है। एक फैन्स ने रैन और उथप्पा का जिक्र करते लिखा कि पहले रैना, फिर उथप्पा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर संन्यास लिया हैं कहीं महेंद्र धोनी भी तो ऐसा ही नही करने वाले है? 


गौरतलब है कि 2022 आईपीएल के दौरान एमएस धोनी ने अपने फैंस को संकेत दिए थे कि 2023 में होने वाले आईपीएल में वह हिस्सा लेंगे। ऐसा इसलिए भी  माना जा रहा कि क्योकि 2023 सीजन के आईपीएल में सभी टीम अपने होमग्राउंड पर मैच खलेगीं। इस दौरान एमएस धोनी हर जगह जाकर फैंस का शुक्रिया करेंगे। 

Tags:    

Similar News