टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस ने तीसरी बार लिया संन्यास

टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस ने तीसरी बार लिया संन्यास

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-27 16:13 GMT
टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस ने तीसरी बार लिया संन्यास

डिजिटल डेस्क, बर्न। दुनिया की नंबर-1 स्विस टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इससे पहले मार्टिना हिंगिस दो बार संन्यास ले चुकी हैं, जबकि दूसरी बार मार्टिना हिंगिस ने साल 2007 में संन्यास लिया था। वर्तमान में 37 साल की मार्टिना WTA महिला डबल्स में नबंर वन के स्थान पर काबिज हैं। फिलहाल वे सिंगापुर में चल रहा WTA Finals खेल रही हैं, यह उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इस साल (2017 में) मार्टिना हिंगिस ने विबंलडन और यूएस ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब अपने नाम किया है।

मार्टिना हिंगिस लगातार 209 हफ्तों तक सिंगल्स में विश्व की नंबर वन खिलाड़ी के तौर पर काबिज रहीं। इसके अलावा मार्टिना हिंगिस ने साल 1998 में कैलेंडर ईयर डबल्स ग्रेंड स्लैम भी जीता और कुछ मिक्स्ड डबल्स टाइटल जीते हैं। मार्टिना हिंगिस ने 5 ग्रेंड स्लैम सिंग्लस टाइटल जीते और 13 ग्रेंड स्लैम वूमन्स डबल्स के खिताब जीते हैं। मार्टिना ने सिंगल्स में 2 बार और डबल्स में 3 बार WTA Championships जीती हैं। अपने करियर में मार्टिना हिंगिस ने 7 ग्रैंड स्लैम जीते हैं और 13 बार डबल्स जीते।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्टिना हिंगिस दो बार संन्यास ले चुकी हैं। पहला संन्यास उन्होंने साल 2003 में लिया जब वो लगातार हो रही इंजूरी और दर्द से परेशान थीं। उस वक्त वो 22 साल की थीं और उतनी सी उम्र ही मार्टिना हिंगिस ने 40 सिंगल्स और 36 डबल्स के खिताब जीत लिए थे। इसके बाद साल 2005 में मार्टिना ने टेनिस की दुनिया में वापसी की। दूसरी बार मार्टिना हिंगिस ने साल 2007 में संन्यास लिया जब उन्हें कोकीन के लिए किए गए टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद International Tennis Federation ने भी उन्हें दो साल के लिए खेल से सस्पेंड कर दिया था। हालांकि साल 2010 में मार्टिना हिंगिस ने फिर से टेनिस में वापसी की जो अब तक जारी है।

Similar News