आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली बैठक

पवई आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली बैठक

Sanjana Namdev
Update: 2023-03-24 06:44 GMT
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली बैठक

डिजिटल डेस्क,पवई नि.प्र.। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ में भाजपा की स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिलाध्यक्ष पन्ना राम बिहारी चौरसिया ने विश्राम ग्रह पवई में भाजपा बूथ विस्तार, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मीडिया प्रभारी, हितग्राही प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव एवं प्रत्येक बूथ में भाजपा की स्थिति को मजबूत बनाने के सम्बन्ध में बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। दिनांक 14 मार्च से 24 मार्च तक बूथ स्तर पर चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके साथ सभी को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। भाजपा गरीब एवं किसान हितैषी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनायों को जन-जन तक पहुँचाए जाने कार्य सभी के माध्यम से किया जाए। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुधा पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कान्हु राजा, मंडल अध्यक्ष गुलाब मधु सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग मिश्रा, जमुना खटीक, महिला मोर्चा अध्यक्ष निधि पटेरिया, नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत, मंडल महामंत्रीद्वय अरुण नगायच, रामभुवन बागरी, श्रीमती देवी खटीक, रुद्रप्रताप बागरी, चंद्रभूषण गौतम, ब्रजेश नारायण द्विवेदी, भगवानदीन चौरसिया सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मीडिया प्रभारी संदीप खरे भी उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News