झारखंड: जानिए उन सीटों के नतीजे, जहां PM मोदी, शाह और राहुल ने की थी रैलियां

झारखंड: जानिए उन सीटों के नतीजे, जहां PM मोदी, शाह और राहुल ने की थी रैलियां

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-24 02:56 GMT
झारखंड: जानिए उन सीटों के नतीजे, जहां PM मोदी, शाह और राहुल ने की थी रैलियां

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो गए। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जेएमएम के खाते में 30 सीटें आई है। वहीं भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटों पर कब्जा किया। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। झारखंड चुनाव के लिए जहां भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हुंकार भारी। वहीं कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे दिग्गज नेताओं ने पार्टी को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां 9 सभाओं को संबोधित किया। वहीं अमित शाह ने सात और राहुल गांधी ने छह रैलियों को संबोधित किया।

आइए जानते हैं उन सीटों के बारे जहां तीनों नेताओं की रैलियों से क्या नतीजे निकले:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी :

पहला चरण: 

- गुमला- भाजपा उम्मीदवार मिसिर कुजूर (हार)

- डालटनगंज - भाजपा प्रत्याशी आलोक कुमार चौरसिया (जीत)

दूसरा चरण:

- खूंटी- भाजपा उम्मीदवार नीलकंठ सिंह मुंडा (जीत)

- जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्व से मुख्यमंत्री रघुवर दास (हार) और जमशेदपुर (पश्चिम) से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्रनाथ सिंह (हार

 तीसरा चरण:

- बरही - भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार (हार)

चौथा चरण:

- बोकारो- बीजेपी प्रत्याशी विरंची नारायण (जीत)

पांचवां चरण:

- दुमका- भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी (हार), हेमंत सोरेन (जीत)

- बरहेट- भाजपा प्रत्याशी सिमोन माल्टे (हार), हेमंत सोरेन (जीत)


गृहमंत्री अमित शाह:

पहला चरण:

- मनिका- बीजेपी उम्मीदवार रघुपाल सिंह (हार)

- लोहरदगा- भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत (हार)

दूसरा चरण:

- चक्रधरपुर - भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण गिलुवा (हार)

- बहरागोड़ा - बीजेपी प्रत्याशी कुणाल षाडंगी (हार)

चौथा चरण:

- गिरिडीह- भाजपा उम्मीदवार निर्भय कुमार शाहबादी (हार)

- देवघर- बीजेपी उम्मीदवार नारायण दास (जीत)

- बाघमारा- बीजेपी प्रत्याशी डुलू महतो (जीत)

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

दूसरा चरण:

- सिमडेगा- कांग्रेस उम्मीदवार भूषण बार (जीत)

तीसरा चरण:
- बड़कागांव - कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद (जीत)

- बीआईटी मेसरा (रांची)- भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह (जीत)

पांचवां चरण:

- महगामा- कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे (जीत)

Tags:    

Similar News