सांप के डसने से अंजान रही महिला, बच्चे को करा दिया ब्रेस्ट फीडिंग, दोनों की मौत

सांप के डसने से अंजान रही महिला, बच्चे को करा दिया ब्रेस्ट फीडिंग, दोनों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-26 14:19 GMT
सांप के डसने से अंजान रही महिला, बच्चे को करा दिया ब्रेस्ट फीडिंग, दोनों की मौत

डिजिटल डेस्क, मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के मंडला गांव में एक 35 वर्षीय महिला की मौत सांप के डसने से हो गई। महिला को सांप के डसने का पता नहीं चल पाया और उसने अपने ढाई साल के बच्चे को स्तनपान करा दिया, जिसके बाद उसके बच्चे की भी मौत हो गई। 

पुलिस इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि, गुरुवार को महिला अपने घर में सो रही थी तभी उसे सांप ने डस लिया, महिला इससे अंजान रही और जब सोकर उठी तो उसने अपने बच्चे को स्तनपान करा दिया। पुलिस इंस्पेक्टर के मुताबिक, जब दोनों की तबियत बिगड़ने लगी तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल पहुंचते ही बच्चे की मौत हो गई और इसके थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्यों ने सांप को दूसरे कमरे में देखा लेकिन वह तुरंत भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसे एक एक्सीडेंटल डेथ बताकर केस रजिस्टर्ड कर लिया।

बता दें कि भारत में सांपो की 300 प्रजातियों पाई जाती हैं जिनमें से 60 अत्यधिक जहरीले हैं। इनमें कोबरा, करैत, रसल वाइपर प्रमुख हैं। अमेरिकन सोसायटी ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के 2011 में किए गए स्टडी के मुताबिक दुनिया में हर साल 100,000 लोगों की मौत सांप के डसने से हो जाती है, जिनमें से 46000 तो भारत में ही होते हैं।