अब पुलिस के पहरे में होंगे नागपुर के कोविड वार्ड

  अब पुलिस के पहरे में होंगे नागपुर के कोविड वार्ड

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-24 07:56 GMT
  अब पुलिस के पहरे में होंगे नागपुर के कोविड वार्ड

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मेयो अस्पताल में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद डॉक्टर और परिजनों के बीच विवाद होने लगा। कुछ ही देर में तनाव की स्थिति बन गई।  इस दौरान अस्पताल में ही जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे मौजूद थे। वह दौरा करने पहुंचे थे। उन्हें भी इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद उन्होंने कोविड वार्डों के आस-पास पुलिस की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए। इस बाबत बाकायदा पुलिस उपायुक्तों को कहा गया है। 
 

Tags:    

Similar News