राहुल का PM से सवाल, लुटेरों के हजारों करोड़ माफ हो सकते हैं तो किसानों के क्यों नहीं

राहुल का PM से सवाल, लुटेरों के हजारों करोड़ माफ हो सकते हैं तो किसानों के क्यों नहीं

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-08 02:15 GMT
राहुल का PM से सवाल, लुटेरों के हजारों करोड़ माफ हो सकते हैं तो किसानों के क्यों नहीं
हाईलाइट
  • किसानों के मुद्दे पर राहुल ने मोदी सरकार को घेरा
  • जंबूरी मैदान में राहुल गांधी ने सभा को किया संबोधित
  • राफेल मामले में सरकार की मंशा पर राहुल ने उठाया सवाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद राहुल गांंधी का ये पहला मध्य प्रदेश दौरा है। राहुल यहां किसानों के आभार सम्मेलन में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

 

LIVE UPDATES

4.32 PM : आज हम मोबाइल के पीछे मेड इन इंडिया देखते हैं, कांग्रेस की सरकार के रहते मध्य प्रदेश में भी मोबाइल का उत्पादन शुरू होगा।

4.32 PM : जनता के लिए हमारी पार्टी के हर नेता का दरवाजा हमेशा खुला है।

4.31 PM : मध्य प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी, उन्होंने ब्यूरोक्रेट्स के माध्यम से 15 सालों तक अपनी सरकार चलाई।

4.30 PM : रक्षा मंत्रालय का हर अधिकारी कह रहा है कि चोकीदार चोर है।

4.27 PM : मोदी सरकार ने 17 रुपए प्रतिदिन किसानों को देकर वाहवाही लूटने की कोशिश की।

4.24 PM : किसान पूछते हैं माल्या, नीरव मोदी, अनिल अंबानी को देश के पैसे दिए जा सकते हैं तो किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा सकता है।

4.20 PM : हमने किसानों की मांग पूरी की।

 

 

 

Similar News