कल भोपाल दौरे पर राहुल , 15 को होशांगाबाद से शंखनाद करेंगे मोदी

कल भोपाल दौरे पर राहुल , 15 को होशांगाबाद से शंखनाद करेंगे मोदी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-07 09:47 GMT
कल भोपाल दौरे पर राहुल , 15 को होशांगाबाद से शंखनाद करेंगे मोदी
हाईलाइट
  • कल भोपाल दौरे पर आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
  • किसान आभार सम्मेलन में होंगे शामिल
  • जनसभा संबोधित करने के साथ लोकसभा चुनाव को प्रदेश में करेंगे शंखनाद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष  (शुक्रवार) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आएंगे। राहुल यहां किसान आभार सम्मेलन में शामिल होंगे। राहुल के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राहुल गांधी जंबूरी मैदान से प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। तीन राज्यों में चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी का ये मध्य प्रदेश में पहला दौरा होगा। बता दें कि राहुल गांधी के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। 

 

 

बता दें कि चुनाव आचार संहिता लगने से पहले मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई। आज गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की महासचिवों के साथ दिल्ली में अहम बैठक होनी है। जिसके बाद कल सुबह राहुल गांधी भोपाल दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी 15 फरवरी को होशांगाबाद से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। पीसीसी चीफ और नेता विधायक दल की बैठक 9 फरवरी को भोपाल में होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 8 फरवरी को सागर दौरा निरस्त हो गया है। 

राहुल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव के आए परिणामों से खासे उत्साहित हैं। मप्र से इस बार भी कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में अच्छे परिणामों की उम्मीद है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश से गुना और छिंदवाड़ा सीट पर ही विजय मिल पाई थी। तीसरी सीट झाबुआ-रतलाम कांग्रेस ने उपचुनाव में जीती थी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Similar News