महाराष्ट्र के चेतन सालुंखे बने डांस रियालिटी शो डांस प्लस 4 के विजेता

महाराष्ट्र के चेतन सालुंखे बने डांस रियालिटी शो डांस प्लस 4 के विजेता

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-03 02:29 GMT
महाराष्ट्र के चेतन सालुंखे बने डांस रियालिटी शो डांस प्लस 4 के विजेता

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। लंबे समय से डांस के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने वाला डांस रियालिटी शो "डांस ​प्लस 4" के विनर की घोषणा हो चुकी है। इस शो के फिनाले में चार फाइनलिस्ट थे। जिसमें चेतन सालुके, ​वर्तिका झा, वी अनबीटेबल और सुजन-आंचल थे। इनमें से चेतन सालुके को सीजन 4 का विनर घोषित किया गया। 

इस शो का ग्रेंड फिनाले बहुत ही मजेदार था। गेस्ट के रूप में इस यहां अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, कुमार शानू व रितेश देशमुख शामिल थे। इन फाइनलिस्ट को टक्कर देने के लिए इंटरनेशनल डांसर भी शो पर मौजूद थे। ग्रेंड फिनाले पर कांन्टेस्टेंट के साथ साथ, मेंटर्स ने भी अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। धर्मेश, शाक्ति, पुनीत जे पाठक के साथ साथ, शो के होस्ट राघव ने भी अपनी डांस स्टाइल से समां बांधा। शो के जज रेमो डिसूजा ने भी अपनी परफॉर्मेस से सबका दिल जीता। 

माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के फेमस सॉग "मॉय नेम इज लखन" पर डांस किया तो अनिल कपूर ने माधुरी दीक्षित के सॉग चने के खेत में पर डांस किया, जिसमें माधुरी ने उनका साथ दिया। इसके अलावा नोरा फतेही ने दिलबर दिलबर जैसे गानों पर अपने डांस का जलवा बिखेरा। इस दौरान शो में मौनी रॉय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को डांस ट्रिब्यूट भी दिया। टोटल धमाल को प्रमोट करने पहुंची, टोटल धमाल की टीम ने जबरदस्त रंग बिखेरा और अजय देवगन ने भी अपनी धमाल परफॉर्मेस दी।

आपको बता दें कि सुजन आंचल पुनीत की टीम के फाइनलिस्ट थे। शक्ति की टीम से कोई प्रतियोगी फाइनल तक नहीं पहुंचा था। वर्तिका झा और वी अनबिटेबल धर्मेश की टीम से थे। इस पूरे सीजन में वर्तिका झा एक दमदार प्रतियोगी के रूप में उभर के आई। जो लाखों दिलों की धड़कन बनीं। उन्होंने लड़कियों के लिए डांस का एक अलग उदाहरण पेश किया। उनके इस टैलेंट को उनके पिता ने हमेशा सपोर्ट किया है, जिसके चलते वे इस शो का हिस्सा बन पाईं। 

Similar News