Doodle: Google ने बनाया खास डूडल, लॉकडाउन में घर बैठे लें Hip Hop म्यूजिक का मजा

Doodle: Google ने बनाया खास डूडल, लॉकडाउन में घर बैठे लें Hip Hop म्यूजिक का मजा

Manmohan Prajapati
Update: 2020-05-07 07:25 GMT
Doodle: Google ने बनाया खास डूडल, लॉकडाउन में घर बैठे लें Hip Hop म्यूजिक का मजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Covid-19) से बचाव के लिए भारत में इन दिनों लॉकडाउन का तीसरा चरण जारी है। लॉकडाउन इस महामारी से निपटने के लिए दुनिया के कई देशों ने अपनाया है। ऐसे में घर पर बैठे बोर हो रहे लोगों के लिए Google (गूगल) पिछले कुछ दिनों से अपने कुछ पुराने व लोकप्रिय गेम्स की सीरीज पेश कर रहा है। इसी के तहत आज (गुरूवार, 07 मई) गूगल ने लोकप्रिय ​गेम Hip Hop (हिप हॉप) को लॉन्च किया गया है। गूगल पेज पर इसका शानदार Doodle (डूडल) देखने को मिल रहा है।

इस डूडल के जरिए गूगल यूजर्स हिप-हॉप म्यूजिक को अपने हिसाब से क्रिएट कर सकते हैं। मालूम हो कि कंपनी ने इस गेम को साल 2017 में हिप-हॉप की 44वीं एनिवर्सरी के अवसर पर लॉन्च किया था।

Mi True Wireless Earphones 2 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

ऐसे खेलें ये गेम
- Google पेज पर दिए गए Doodle पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आप सीधे गेम में पहुंच जाएंगे।  
- इसके बाद आपको प्ले बटन नजर आएगा। 
- प्ले बटन पर क्लिक करने पर आपको गेम से जुड़ी जानकारी मिलेगी। 

Honor X10 में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 20 मई को होगा लॉन्च

- यह जानकारी आपको गेम समझने में मदद करेगी। 
- इस गेम में आपको दो डिस्क दिखाई देंगी।
- यहां आप अपने अनुसार हिप-हॉप म्यूजिक बना सकते हैं। 
- यहां से आप इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News