न्यू पल्सर बाइक: Bajaj Pulsar RS200 में मिलते हैं Google Maps Mirroring और 5-इंच TFT स्क्रीन जैसे फीचर्स, शुरुआती एक्स-शोरूम 1,98,441 रुपए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Pulsar RS200 को नए और अपडेटेड अवतार में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस बाइक में Google Maps Mirroring और 5-इंच TFT स्क्रीन के अलावा राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इंजन की ताकत में भी बढ़ोतरी की गई है। बजाज ने पल्सर ब्रांड के 25 साल पूरे होने के मौके पर इस बाइक को नए फीचर्स के साथ पेश किया है।
बजाज ऑटो ने अपडेटेड Pulsar RS200 को भारतीय बाजार में 1,98,441 रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यह कीमत दिल्ली के लिए है। पुराने मॉडल की तुलना में नई बाइक की कीमत में लगभग 16,773 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं नई Bajaj Pulsar RS200 की खासियतों के बारे में...
यह भी पढ़े -Range Rover GT 2027 में होगी देगी दस्तक, पहले आएगा इलेक्ट्रिक अवतार, बाद में मिलेगा हाइब्रिड इंजन
Bajaj Pulsar RS200 में क्या खास?
नई Pulsar RS200 में सबसे बड़ा बदलाव इसके इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के रूप में देखने को मिला है। कंपनी ने इसमें मल्टीपल राइडिंग मोड्स दिए हैं। इसके अलावा बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी शामिल किया गया है। नई बाइक में क्विकशिफ्टर यानी स्पोर्ट्स शिफ्टर भी दिया गया है। नई Bajaj Pulsar RS200 का एक बड़ा 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। इस नई स्क्रीन में Google Maps मिररिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसमें एडजस्टेबल लीवर भी दिए हैं। नई RS200 में हैजर्ड लाइट स्विच और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़े -Honda Rebel 500 भारत में E-Clutch टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.49 लाख रुपए
सस्पेंशन और टायर
बजाज ने नई Pulsar RS200 को केवल फीचर्स के मामले में ही अपडेट नहीं किया है, बल्कि इसके हार्डवेयर में भी बदलाव किए हैं। बाइक के फ्रंट में अब 37mm के अपसाइड डाउन यानी USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं। बाइक के पिछले हिस्से में भी बदलाव किया गया है। इसमें अब 140/70-R17 साइज का रेडियल रियर टायर दिया गया है।
इंजन और परफोर्मेंंस
नई Bajaj Pulsar RS200 में 199.5cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। हालांकि इंजन की क्षमता पहले जैसी ही रखी गई है, लेकिन कंपनी ने इसकी पावर में बढ़ोतरी की है। अब यह इंजन 25.5 PS की अधिकतम पावर जनरेट करता है, जबकि पुराने मॉडल में इसकी पावर 24.5 PS थी। वहीं इसका अधिकतम टॉर्क 18.7 Nm रखा गया है। इस बाइक में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी यानी ETB तकनीक भी दी गई है।
Created On :  

