न्यू बाइक: Triumph Street Triple 798 RS भारत में लॉन्च, मिला 185hp वाला पावरफुल इंजन, कीमत 14.39 लाख रुपए

Triumph Street Triple 798 RS भारत में लॉन्च, मिला 185hp वाला पावरफुल इंजन, कीमत 14.39 लाख रुपए
नई बाइक पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन, हल्के चेसिस, बेहतर राइडिंग क्षमता और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के साथ आती है।

​डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश बाइक निर्माता कंपनी ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम नेकेड स्पोर्ट्स बाइक 2027 Triumph Street Triple 798 RS लॉन्च कर दी है। नई बाइक पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन, हल्के चेसिस, बेहतर राइडिंग क्षमता और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के साथ आती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 798cc का तीन सिलेंडर वाला इंजन है, जिसने पुराने मॉडल के 765cc इंजन की जगह ली है। भारतीय बाजार में नई Triumph Street Triple 798 RS की एक्स-शोरूम कीमत 14.39 लाख रुपए रखी गई है। आइए जानते हैं इस नई बाइक की खूबियां...

2027 Triumph Street Triple 798 RS में क्या खास?

Triumph ने नई Street Triple 798 RS में नया एल्युमिनियम फ्रेम, एल्युमिनियम रियर सबफ्रेम और अपडेटेड स्विंगआर्म दिया गया है। कंपनी ने फ्यूल टैंक को भी हल्के एल्युमिनियम से तैयार किया है। इन बदलावों के कारण बाइक का वजन कम हुआ है। नई Street Triple 798 RS का राइडिंग के लिए तैयार वजन 183 किलोग्राम है। यह पुराने Street Triple 765 RS के मुकाबले करीब 5 किलोग्राम हल्की है।

नई Triumph Street Triple में इस बार आगे की लाइटों का डिजाइन पूरी तरह बदल दिया गया है। कंपनी ने पुराने Bug-Eye यानी दो उभरी हुई गोल लाइटों को हटाकर नया LED हेडलाइट सेटअप दिया है। इसमें बीच में मुख्य लाइट और उसके आसपास LED लाइटें लगाई गई हैं। फीचर्स के तौर पर बाइक में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto की सुविधा मिलती है। इसके साथ वॉयस कंट्रोल फीचर भी दिया गया है।

राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक के पांच पहले से तय राइडिंग मोड चुन सकता है। इनमें Eco, Rain, Road, Sport और Track मोड शामिल हैं। इसके अलावा दो ऐसे मोड भी दिए गए हैं, जिनकी सेटिंग राइडर अपनी पसंद के अनुसार बदल सकता है। सुरक्षा और बेहतर राइडिंग के लिए इसमें कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई Street Triple 798 RS में बेहतर हैंडलिंग और सुरक्षा के लिए अपडेटेड सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप दिया गया है।

2027 Triumph Street Triple 798 RS: इंजन और परफोर्मेंस

नई Triumph Street Triple 798 RS में नया 798cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन तीन सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 11,500 RPM पर 133 bhp की अधिकतम पावर और 9,250 RPM पर 86 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। नई बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें Triumph Shift Assist सिस्टम भी मिलता है, जिसकी मदद से राइडर क्लच का इस्तेमाल किए बिना गियर बदल सकता है।

Created On :  

Tags

Next Story