न्यू होंडा बाइक: Honda Rebel 500 भारत में E-Clutch टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.49 लाख रुपए

Honda Rebel 500 भारत में E-Clutch टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.49 लाख रुपए
कंपनी ने इसके दो वेरिएंट पेश किए हैं और देशभर में इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक 5,000 रुपए की शुरुआती राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाइक बाजार में Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक Honda Rebel 500 को लॉन्च कर दिया है। इसमें 471cc का दमदार इंजन, आकर्षक बॉबर डिजाइन, TFT डिस्प्ले और नई E-Clutch टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी बिक्री होंडा के प्रीमियम BigWing डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से की जाएगी। होंडा ने Rebel 500 को भारतीय बाजार में दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें Mat Axis Grey Metallic और Mat Dune Brown कलर शामिल हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Honda Rebel 500 की भारत में कीमत

होंडा ने भारतीय बाजार में Rebel 500 को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4,49,900 रुपए रखी गई है। वहीं, E-Clutch वेरिएंट खरीदने के लिए ग्राहकों को 4,89,900 रुपए खर्च करने होंगे। यानी दोनों वेरिएंट की कीमत में 40 हजार रुपए का अंतर है। कंपनी ने देशभर में इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक 5,000 रुपए की शुरुआती राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं।

Honda Rebel 500 की डिजाइन और फीचर्स

Honda Rebel 500 का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। कंपनी ने इसे लो-स्लंग क्रूजर और बॉबर स्टाइल में तैयार किया है। इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक, चौड़ा हैंडलबार, गोल हेडलैंप और ब्लैक फिनिश इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है, जो इसके फ्रंट लुक को शानदार बनाता है।

बाइक में इस बार कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। बाइक में नया 3.5 इंच का गोल TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है, जो देखने में आकर्षक है और राइडर को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराता है। इसमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इसके साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है। इसके अलावा Honda Selectable Torque Control यानी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी मिलता है। सुरक्षा के लिए बाइक के आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ डुअल-चैनल ABS मिलता है।

Honda Rebel 500: इंजन और पावर

Honda Rebel 500 में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 आरपीएम पर 46hp की अधिकतम पावर और 6,000 आरपीएम पर 43.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक में होंडा ने इसमें अपनी खास E-Clutch टेक्नोलॉजी दी है, जिसकी मदद से राइडर को बार-बार क्लच लीवर दबाने की जरूरत नहीं पड़ती।

Created On :  

Tags

Next Story