Discount Offer: MG Astor, Gloster से लेकर Comet EV तक मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानिए क्या है ऑफर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश कंपनी एमजी मोटर्स (MG Motors) की भारत में हेक्टर (Hector) से लेकर ग्लोस्टर (Gloster), एस्टर (Aster), जेडएस ईवी (ZS EV) और कॉमेट (Comet) तक एक से बढ़कर एक एसयूवी और कार मौजूद हैं। यदि आप इनमें से किसी भी एसयूवी को अपना बनाने का मन बना रहे हैं तो यह मौका अच्छा है। दरअसल, जुलाई में एमजी मोटर की ओर से कई शानदार डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
MG Hector
कंपनी ने इसी एसयूवी के साथ भारत में एंट्री ली थी और यह काफी पॉपुलर भी है। इस महीने इस एसयूवी पर 85 हजार रुपयएसे लेकर 2.15 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें स्पेशल डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर्स साल 2023 में बनीं यूनिट्स पर मिल रहा है।
MG Gloster
यह कंपनी की फुल साइज एसयूवी है। इसकी खरीद पर कंपनी अधिकतम 4.10 लाख रुपए तक का डिस्काउंट इस महीने दे रही है। हालांकि, यह ऑफर इसके सिर्फ 2023 मॉडल्स पर उपलब्ध है। इसमें स्पेशल डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं एसयूवी के 2024 मॉडल्स पर 3.35 लाख रुपए का तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
MG Astor
यह कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसमें कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलते हैं। जुलाई में इस एसयूवी के नए मॉडल पर 85 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि, 2024 में बने पुराने मॉडल्स पर 1.85 लाख रुपए और 2023 में बने मॉडल्स की खरीद पर अधिकतम 2.35 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
MG ZS EV
यह कंपनी की एस्टर एसयूवी का इलेक्ट्रिक मॉडल है, जिसे जेडएस ईवी के नाम से जाना जाता है। इस महीने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के एक्सक्लूजिव प्लस और एसेंस वेरिएंट्स की खरीद पर 1.85 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि, इसके 2023 मॉडल पर 2.35 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।
MG Comet
कंपनी की यह सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इस कार की रेंज भी काफी अच्छी है। कंपनी अपनी इस सस्ती कार पर जुलाई में 40 हजार रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है।
Created On :   4 July 2024 2:42 PM IST















