नए अवतार में आई हैचबैक, जानें कब होगी लॉन्च

Baleno will came in a new avatar, know when it will be launched
नए अवतार में आई हैचबैक, जानें कब होगी लॉन्च
2022 Maruti Baleno नए अवतार में आई हैचबैक, जानें कब होगी लॉन्च
हाईलाइट
  • इसमें कई नए सारे नए अपडेट मिलेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो काफी पॉपुलर है। वहीं अब कंपनी इस कार को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी है। नए-जेनरेशन मॉडल को भारतीय बाजार में अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कई सारे नए फीचर्स दिए जा सकते हैंं।

बता दें कि, Baleno को 2015 में लॉन्च किया गया था। यह वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक है। इस कार को कंपनी ने दो साल पहले 2019 में एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट अपडेट दिया था।  

मिलेंगे ये अपडेट
नई मारुति बलेनो और भी ज्यादा आकर्षित होगी। नई कार और अधिक स्पोर्टी होगी। इसमें बाहरी और अंदरूनी तौर पर कई सारे बदलाव किए जा सकते हैं। इसकी प्रमुख हाईलाइट्स में फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, फ्रंट और रियर बम्पर, और टेललाइट्स को अपडेट किए जाने की संभावना है। 

इंजन और पावर
मौजूद कार में पेट्रोल और स्मार्ट हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलता है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 6,000 आरपीएम पर 82 एचपी की मैक्सिमम पावर और 4,200 आरपीएम पर 113 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी शामिल हैं। इसके अलावा नई बलेनो को एक हाइब्रिड वर्जन मिल सकता है। हालांकि, इसे बाद में लॉन्च किया जाएगा।
 

Created On :   11 Nov 2021 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story