रिपोर्ट: Hero Motocorp जल्द लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें मॉडल

Hero Motocorp will soon launch electric scooter, learn model
रिपोर्ट: Hero Motocorp जल्द लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें मॉडल
रिपोर्ट: Hero Motocorp जल्द लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें मॉडल
हाईलाइट
  • Hero Motocorp इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एंट्री करने वाली है
  • Hero ने 2016 के ऑटो एक्सपो में Duet E स्कूटर को पेश किया था
  • जल्द ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Duet E लॉन्च करेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज में देशी और विदेशी कंपनियां अपने दो वाहनों को लॉन्च कर रही हैं। पर्यावरण प्रदूषण रोकने की इस कवायद में अब देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) जल्द ही अपना स्कूटर लॉन्च करेगी। हाल ही में इससे जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है। 

रिपोर्ट के अनुसार Hero Motocorp इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। कंपनी जल्द ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Duet E (हीरो डुएट ई) लॉन्च करेगी। रिपोर्ट की मानें तो इस स्कूटर को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले बजाज, टीवीएस और होण्डा अपने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर चुकी हैं।

Benling ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aura

2016 में किया था पेश
यहां बता दें कि Hero ने इस स्कूटर को 2016 के ऑटो एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया गया था। ई स्कूटर को ड्यूल-टोन कलर में पेश किया गया था। स्कूटर के फ्रंट और साइड पैनल्स पर ग्रीन ग्राफिक्स दिए गए हैं। हीरो ड्युएट-ई इलेक्ट्रिक स्कूटर में एंटी-थेफ्ट और बाइक फाइंडर सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

2016 में कंपनी ने इसकी रेंज की जानकारी साझा करते हुए अपने बयान में कहा था कि यह स्कूटर एक बार चार्ज पर 65 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। वहीं इसकी स्पीड 6.5 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई थी।

TVS ने लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iCube Electric

हो सकते हैं कई बदलाव
बात करें आने वाले नए Hero Duet E की तो इसमें कई सारे बदलाव 2016 में पेश किए गए स्कूटर के मुकाबले देखने को मिलेंगे। कारण यह कि हाल ही में प्रतिद्धंदी कंपनियों द्वारा लॉन्च किए गए हैं। जिनमें लेटेस्ट तकनीक और फीचर्स के साथ इनकी रेंज भी काफी अच्छी है, जो कि एक बार चार्ज में 70 से 80 किमी की दूरी तय करने में सक्षम हैं।
    


 

Created On :   30 Jan 2020 11:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story