Honda: CB Hornet 200R 27 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत

Honda CB Hornet 200R will be launched on August 27
Honda: CB Hornet 200R 27 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत
Honda: CB Hornet 200R 27 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Honda (होंडा) भारत में अपनी नई CB Hornet 200R (सीबी हॉर्नेट 200 आर) को लॉन्च करने वाली है। Honda Motorcycle India ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार इस 200 cc बाइक को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह बाइक अब पहले से ज्यादा पावरफुल होगी। साथ ही इस बाइक में कई नए फीचर्स भी दिए जाएंगे। 

Honda CB Hornet 200R में नया इंजन मिलेगा। वहीं इसकी डिजाइन काफी अट्रेक्टिव होगी। रिपोर्ट के अनुसार यह बाइक Honda CB Hornet 160R को रिप्लेस करेगी। इसका कारण कंपनी 160R को BS नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट करना नहीं चाहती।

Bajaj ने लॉन्च किया Platina 100 ES का नया वेरियंट, जानें कीमत

कीमत
यह एक नेक्ड बाइक होगी जो ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड (एक्स्पेक्टेड) कलर्स में उपलब्ध होगी। बात करें कीमत की तो भारत में इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.40 (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

इंजन और पावर
Honda CB Hornet 200R में कंपनी 199.5 cc का इंजन देगी, यह इंजन 21 से 23 HP की मैक्सिमम पावर और 18 से 19 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। ये इंजन स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा।  

डुअल चैनल ABS
आपको बता दें कि Honda CB Hornet 200R एक प्रीमियम कम्यूटर बाइक होगी। इसमें डुअल चैनल ABS दिया जा सकता है। Honda की ये पहली 200 सीसी बाइक है। इससे पहले कंपनी ने 200CC सेगमेंट में किसी भी बाइक को लॉन्च नहीं किया है।

Triumph: Street Triple R भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

इनसे होगा मुकाबला
लॉन्च होने के बाद Honda CB Hornet 200R का मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से  मौजूद TVS Apache RTR 200 (टीवीएस अपाचे आरटीआर 200), Bajaj Pulsar NS200 (बजाज पल्सर NS200), KTM Duke 200 (केटीएम ड्यूक 200) और Benelli TNT 200 (बेनेली टीएनटी 200) से होगा। 

Created On :   22 Aug 2020 9:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story