वीडियो : इंडिया में लॉन्च हुई Lexus की सबसे लग्जरी कार, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान

Lexus LS 500h Launched In India Prices Start From Rupees 1.77 Crore.
वीडियो : इंडिया में लॉन्च हुई Lexus की सबसे लग्जरी कार, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान
वीडियो : इंडिया में लॉन्च हुई Lexus की सबसे लग्जरी कार, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lexus (लैक्सस) ने इंडिया में अपनी एक दम नई Lexus LS 500h लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस कार को 3 वेरिएंट में पेश किया है। इंडिया में इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपये रखी है। वहीं इस सिडान के अल्ट्रा लग्जरी वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 1.82 करोड़ रुपए है। कंपनी ने कार का डिस्टिंक्ट वेरिएंट भी लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.93 करोड़ रुपए रखी गई है। लैक्सस ने हाल ही में इंडिया में अपनी एक और कार NX 300h शोकेस की थी।  और अब कंपनी ने लैक्सस LS 500h लॉन्च की है। यह  भारत में लैक्सस की सबसे महंगी कार है और इस साल भारत में कंपनी का पहला लॉन्च भी है। साल 2017 में डेट्रॉइट ऑटो शो में कंपनी ने अपनी इस कार को पहली बार शोकेस किया गया था।

 

Related image

 

लैक्सस ने शानदार लुक वाली इस लग्जरी सिडान LS 500h में मल्टी-स्टेज हाईब्रिड सिस्टम दिया है। यह इंजन 3.5-लीटर का V6 डुअल VVT-i गैस इंजन के साथ दो इलैक्ट्रिक मोटर दी हैं। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल का इंजन 6600 rpm पर 295 bhp पावर और 5100 rpm पर 350 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। लैक्सस LS 500h के इंजन को ECV-t ट्रांसमिशन से लैस किया गया है जो कार के पिछले पहियों को पावर देने के साथ ही कार के न्यू-ऐज ई 4 इलैक्ट्रिक ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम पर भी काम करता है।

 

Related image

 

कंपनी ने इस सिडान को नए लैक्सस ग्लोबल आर्किटैक्चर - लग्ज़री प्लैटफॉर्म पर बनाया है। LS 500h को पहली बार 1989 में यूनाइटेड स्टेट्स में लॉन्च किया गया था और यह कार की 5वीं जनरेशन है। कीमत के हिसाब से लैक्सस ने इस कार को बेहतरीन फीचर्स के साथ बेहद आरामदायक और लग्जरी कार बनाया है। इंडिया में इस कार का मुकाबला मर्सडीज़ S-क्लास, BMW 7 सीरीज, ऑडी A8 L और जगुआर XJ L जैसी लग्जरी कारों से होगा। 

 

Related image

 

बता दें कि मर्सडीज और ऑडी भी इंडिया  में अपनी फ्लैगशिप कारों को 2018 मॉडल के लिए अपडेट करने का प्लान बना रही हैं। एक्सटीरियर के मामले में लैक्सस ने वाकई इस कार को बेहतरीन लुक और स्टाइलिश डिजाइन दिया है। इसके साथ ही कार का केबिन इसकी असली लग्जरी दिखाता है। कीमत ज्यादा होने के साथ ही इस कार के फीचर्स भी हाईटेक और एडवांस है जिससे अंदर बैठे यात्री को बेहद आरामदायक यात्रा का अनुभव होता है।

 

Related image

 

 

 

 

Created On :   16 Jan 2018 3:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story