Maruti ने Ertiga का Tour M डीजल वेरियंट लॉन्च किया, जानें कीमत

Maruti launches Tour M diesel variant of Ertiga, know price
Maruti ने Ertiga का Tour M डीजल वेरियंट लॉन्च किया, जानें कीमत
Maruti ने Ertiga का Tour M डीजल वेरियंट लॉन्च किया, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited ने साल के मध्य में अपनी फैमिली कार Ertiga का Tour M वेरिएंट लांच किया था। अब कंपनी ने इस MPV का Tour M डीजल वेरियंट लॉन्च कर दिया है। Tour M डीजल वेरियंट व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक इन 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।इसकी दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 9.81 लाख रुपए है।

Vxi वेरिएंट पर बेस्ड
नया Tour M डीजल वेरिएंट Ertiga के VDi ट्रिम वेरिएंट पर बेस्ड होगा। इस वेरिएंट में अधिकांश फीचर्स Ertiga Tour M वाले ही मिलेंगे। इस नई MPV में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल, ORVMs, हबकैप्स और LED इंफ्यूज्ड रियर कॉम्बिनेशन लैंप्स दिए गए हैं। 

सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा का ख्याल रखते हुए Ertiga Tour M डीजल वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें पावर विंडोज, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs, एडजस्टेबल स्टीयरिंग, रियर AC वेंट्स और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

इंजन
Ertiga Tour M डीजल वेरियंट में 1.5 लीटर DDiS 225 टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 95 hp का पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। 
 

Created On :   15 Oct 2019 3:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story