ऑटो: Hero की नई Xtreme 160R, 4.7 सेकंड में पकड़ेगी 0-60 km/h की रफ्तार 

ऑटो: Hero की नई Xtreme 160R, 4.7 सेकंड में पकड़ेगी 0-60 km/h की रफ्तार 
हाईलाइट
  • Hero की नई बाइक Xtreme 1.R कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है
  • Xtreme 160R में नया BS6-कम्प्लायंट 160cc इंजन दिया है
  • कंपनी इसे मार्च महीने में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी नई दमदार बाइक Xtreme 160R (एक्सट्रीम 160 आर) को पेश कर दिया है। अग्रेसिव लुक वाली Xtreme कंपनी के Xtreme 1.R कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है जिसे इटली के मिलान शहर में आयोजित 2019 EICMA मोटर शो के दौरान पेश किया गया था। खबर है कि कंपनी इसे मार्च महीने में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लांच करेगी।

यह दो वेरियंट (फ्रंट डिस्क और ड्यूल डिस्क) में बाजार में उतारी जाएगी। ये बाइक डुअल टोन पेंट स्कीम के साथ बाजार में उपलब्ध होगी। इस बाइक को 90-95 हजार रुपए की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

2020 Hero Passion Pro BS6 हुई लॉन्च

Hero Xtreme
Hero Xtreme 160R में एक दम नई LED हेडलाइट, LED टेललाइट, LED टर्न इंडिकेटर और फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं। इसमें साइड-स्टैंड-डाउन इंजन कट-ऑफ फंक्शन भी दिया है। बाइक में 17-इंच के अलॉय वील्ज दिए गए हैं। 

इसमें 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इस बाइक में सिंगल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), फ्रंट में 37mm टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 7-स्टेप अजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।  

इंजन और पावर
Hero Xtreme 160R में नया BS6-कम्प्लायंट 160cc इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,000rpm पर 15 bhp का पावर और 6,500rpm पर 14Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबाक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि Xtreme 160R मात्र 4.7 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह 160cc सेगमेंट में सबसे तेज बाइक होगी।

Hero Splendor Plus का BS6 वेरिएंट हुआ लॉन्च

इनसे होगा मुकाबला
इस नेकेड-स्पोर्ट बाइक का मुकाबला Bajaj Pulsar NS160 (बजाज पल्सर एनएस 160), Suzuki Gixxer (सुजुकी जिक्सर) और TVS Apache RTR 160 4V (टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी) जैसी बाइक्स से होगा।

Created On :   24 Feb 2020 4:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story