आगामी माइक्रो- एसयूवी: Tata Punch Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Tata Punch Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
स्पाई तस्वीरों और वीडियो में कार पूरी तरह से कवर नजर आ रही है। एक नए स्पाई वीडियो में से एक में टेस्ट म्यूल को हाईवे पर चलते हुए दिखाया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की पंच (Punch) एक पॉपुलर माइक्रो- एसयूवी है। वहीं अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। स्पाई तस्वीरों और वीडियो में कार पूरी तरह से कवर नजर आ रही है। एक नए स्पाई वीडियो में से एक में टेस्ट म्यूल को हाईवे पर चलते हुए दिखाया गया है। लेकिन, बावजूद इसके एसयूवी में होने वाले कई बदलावों को देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इस आगामी एसयूवी से जुड़ी अन्य डिटेल...

स्पाई तस्वीरों से जानकारी मिली

सोशल मीडिया पर एक स्पाई वीडियो सामने आया है, जिसमें में टेस्ट म्यूल को हाईवे पर चलते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा टाटा पंच फेसलिफ्ट की स्पाई तस्वीरें भी देखी गई हैं। इसमें नई टाटा पंच का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और फ्रेश होगा। वहीं इसके फ्रंट में नया ग्रिल और बड़ा लोअर एयर डैम मिलेगा।

इसमें नए हेडलैंप्स दिए जा सकते हैं, जो कि Punch EV में देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इसमें स्लीक LED DRLs मिलने की उम्मीद है, हालांकि कनेक्टेड LED एलिमेंट नहीं होगा। टाटा पंच फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और ड्यूल-टोन रूफ ऑप्शन भी मिल सकता है। पंच का रियर बंपर भी नया दिया जा सकता है।

सामने आए वीडियो में रियर स्पॉइलर दिख रहा है। रियर स्पॉइलर का डिजाइन नया है और यह बॉडीवर्क के साथ बेहतर तरीके से जुड़ा हुआ दिखता है। टेल लैंप को भी रीडिजाइन किए जाने की उम्मीद है, हालांकि वे कैमोफ्लाज से अच्छी तरह छिपे हुए हैं। क्लिप में एक शार्क-फिन एंटीना भी दिखाई दे रहा है।

इंटीरियर की बात करें तो पंच के कैबिन में बंदलाव होने की उम्मीद है। इसमें एक इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो के साथ दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जोड़ा जा सकता है। नई Punch में इसे पूरी तरह से डिजिटल पैनल मिल सकता है। फेसलिफ्ट में 360-डिग्री कैमरा भी जोड़ा जा सकता है।

इसके अलावा इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस फोन चार्जिंग, रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वॉयस-असिस्टेड सनरूफ, ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVMs) और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। बाकी इसमें मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है।

Created On :   1 Jan 2026 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story