टोयोटा ने भारत में लॉन्च की पहली EV Urban Cruiser Ebella, जानिए कीमत, फीचर्स, बैटरी और रेंज सहित अन्य डिटेल्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मिड-साइज एसयूवी अर्बन क्रूजर इबेला (Urban Cruiser Ebella) को लॉन्च कर दिया है। ये एसयूवी मारुति ई विटारा (Maruti e- Vitara) का रीबैज्ड वर्जन है। दोनों ही ईवी एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं और समान, बैटरी और फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, Ebella में थोड़ी अलग डिजाइन देखने को मिलती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 25,000 रुपए की टोकन राशि के साथ शुरू कर दी है। लेकिन इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। आइए जानते हैं इस ईवी की खूबियों के बारे में...
यह भी पढ़े -Skoda Kushaq Facelift कई बदलाव के साथ में भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए
Toyota EV Urban Cruiser Ebella: एक्सटीरियर और इंटीरियर
यह मारुति ई-विटारा का रीबैज्ड वर्जन है, लेकिन इसमें टोयोटा ने फ्यूचरिस्टिक लुक दिया है। इसके फ्रंट में ग्लॉस ब्लैक ग्रिल देखने को मिलती है। ईवी में LED हेडलैंप, पिक्सल स्टाइल DRLs, मोटा बंपर और फॉक्स स्किड प्लेट के अलावा बॉडी क्लैडिंग और शार्क फिन एंटीना दिया गया है। हालांकि, इसकी साइड प्रोफाइल में e Vitara के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलता। ईवी में 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रियर में कूपे जैसा डिजाइन दिया गया है और यहां कनेक्टेड LED टेललैंप और रियर स्पॉइलर दिया गया है। यह ईवी 5 मोनोटोन और चार डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
बात करें इंटीरियर की तो इसमें ब्लैक केबिन दिया गया है, जिसमें टैन थीम देखने को मिलती है।इसमें ड्यूल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, इसमें 10.1-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। JBL साउंड सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग और फिक्स्ड ग्लास रूफ जैसे फीचर्स के अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 10-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट मिलती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इसमें 7 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है।
यह भी पढ़े -Tata Punch 2026 Facelift भारत में हुई लॉन्च, नई डिजाइन, कलर और इंजन ऑप्शन के साथ मिले शानदार फीचर्स
Toyota EV Urban Cruiser Ebella: बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो अलग-अलग बैटरी पैक (49kWh और 61kWh) के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि, ईवी सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करेगी। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 128kw का पावर और 189Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह DC फास्ट चार्जिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करती है। इसमें बैटरी हीटिंग और कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
Created On :   20 Jan 2026 6:24 PM IST













