टीवीएस बाइक: TVS Raider 125 को मिला Dual-Channel ABS, नए फीचर्स के साथ कीमत में हुई बढ़ोतरी

TVS Raider 125 को मिला Dual-Channel ABS, नए फीचर्स के साथ कीमत में हुई बढ़ोतरी
कंपनी ने इसके चुनिंदा महंगे वेरिएंट्स में अब Dual-Channel ABS, Traction Control और बड़े रियर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स जोड़ दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएस मोटर ने अपनी पॉपुलर 125cc बाइक TVS Raider 125 में एक और बड़ा अपडेट किया है। कंपनी ने इसके चुनिंदा महंगे वेरिएंट्स में अब Dual-Channel ABS, Traction Control और बड़े रियर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स जोड़ दिए हैं। यह अपडेट ऐसे समय में आया है जब 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में सेफ्टी और टेक्नोलॉजी को लेकर मुकाबला लगातार बढ़ रहा है। नए अपडेट के साथ Raider 125 की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है।

TVS Raider 125 Dual-Channel ABS की कीमत

नए अपडेट के साथ Raider 125 की कीमतों में बदलाव हुआ है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार TFT Dual Disc वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,03,170 रुपए और SXC Dual Disc की कीमत 1,00,330 रुपए हो गई है। अन्य वेरिएंट्स की कीमतों में भी सितंबर 2026 के अंत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

TVS Raider 125 में क्या- क्या हुआ अपडेट

TVS Raider 125 के सबसे बड़े अपडेट में Dual-Channel ABS सिस्टम है। कंपनी के अनुसार यह सुविधा TFT DD और SXC DD जैसे टॉप वेरिएंट्स में दी जा रही हैं। Dual-Channel ABS के साथ अब बाइक में Switchable Traction Control भी दिया गया है। बता दें कि, Raider 125 के पुराने Dual Disc वेरिएंट में Single-Channel ABS था। अक्टूबर 2025 में लॉन्च किए गए Dual Disc वेरिएंट में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ Single-Channel ABS दिया गया था।

नए अपडेट में केवल ABS ही नहीं बदला गया है। Raider 125 के पीछे छोटे पेटल डिस्क ब्रेक की जगह अब 200mm का बड़ा रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। कंपनी की स्पेसिफिकेशन जानकारी में TFT DD और SXC DD वेरिएंट के लिए 240mm फ्रंट डिस्क और 200mm रियर डिस्क दर्ज है। गDual-Channel ABS के साथ अब बाइक में Switchable Traction Control भी दिया गया है।

TVS Raider 125 के फीचर्स

नई Raider 125 में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। टॉप वेरिएंट में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया जाता है, जबकि दूसरे वेरिएंट्स में रिवर्स LCD स्क्रीन मिलती है। TFT वाले वेरिएंट में TVS SmartXonnect के जरिए कनेक्टेड फीचर्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/नोटिफिकेशन से जुड़ी सुविधाएं मिलती हैं। TVS के अनुसार TFT वेरिएंट में 99 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स उपलब्ध हैं।

इंजन में बड़ा बदलाव नहीं

TVS Raider 125 के इंजन में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। Raider 125 में 124.8cc, तीन-वाल्व, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8.37kW यानी करीब 11.4hp की अधिकतम पावर और सामान्य तौर पर 11.2Nm टॉर्क जनरेट करता है, जबकि iGO Assist के साथ टॉर्क 11.75Nm तक जाता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

Created On :   1 Oct 2026 5:30 PM IST

Tags

Next Story