Birthday: 47 साल की हुईं काजोल, पति अजय देवगन ने कहा- मेरे चेहरे पर......

Ajay devgan wish his wife kajol on her 47th birthday
Birthday: 47 साल की हुईं काजोल, पति अजय देवगन ने कहा- मेरे चेहरे पर......
Birthday: 47 साल की हुईं काजोल, पति अजय देवगन ने कहा- मेरे चेहरे पर......

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज 47 साल की हो गई है। काजोल का जन्म 5 अगस्त, 1974 को मुंबई में हुआ। काजोल की मां मशहूर एक्ट्रेस तनुजा और पिता दिवंगत निर्देशक-निर्माता सोमू मुखर्जी थे। एक्ट्रेस फिल्मी परिवार में पैदा हुई और उन्होंने अपना करियर इंडस्ट्री में बनाने का सपना देखा, जो आज शत-प्रतिशत सच है। वर्तमान समय में काजोल हिंदी सिनेमा की एक सफल एक्ट्रेस है। 16 साल की उम्र में साल 1992 को फिल्म "बेखुदी" से काजोल ने बॉलीवुड डेब्यू किया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 
काजोल के 47वें जन्मदिन के मौके पर उनके पति और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "आपने मेरे चेहरे पर स्माइल लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आप बेहद स्पेशल हैं और मैं आपका बर्थडे भी स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश करूंगा।" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

बता दें कि, काजोल और अजय देवगन ने एक-दूसरे को लगभग चार साल तक डेट किया और 24 फरवरी 1999 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनके दो बच्चे है। एक बेटी न्यासा और बेटा युग।

 

Created On :   5 Aug 2021 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story