कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही ईशा ने फोटोग्राफर गौतम राजदक्क्ष्या से फोटोशूट करवाया। इसके बाद उन्हें कई मॉडलिंग और ऐड के ऑफर मिले। 1995 में ईशा मिस इंडिया में पार्टिसिपेट किया। जिसमें उन्होंने मिस टैलेंट का क्राउन जीता। ईशा ने 1998 में तमिल फिल्म 'चंद्रलेखा' से डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2000 ईशा ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'फिजा' में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन के साथ काम किया था। बॉलीवुड में 10 साल तक स्ट्रगल के बाद भी ईशा कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। फिल्मों में न चल पाने के कारण उन्होंने स्टेज शोज और वीडियो एल्बम में भी काम किया।
- दिल्ली: नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की नहीं होगी परीक्षा, असाइनमेंट के आधार पर किए जाएंगे प्रमोट
- कोलकाता में असदुद्दीन ओवैसी की रैली के लिए पुलिस ने इजाजत देने से किया इनकार
- पहले दिन रोहित की फिफ्टी, भारत 99/3; अक्षर-अश्विन ने 9 विकेट लेकर इंग्लैंड को 112 रन पर समेटा
- असम सरकार ने छह महीने और 'अफ्सपा' का विस्तार करने का लिया फैसला
मॉडल, एक्ट्रेस, पॉलिटिशियन ईशा कोप्पिकर का 43 वां जन्मदिन आज, जानिए उनके बारे में।

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर, जिन्होंने मॉडलिंग से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। आज वह अपना 43 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 19 सितम्बर 1976 में मुम्बई में हुआ था। बॉलीवुड में ईशा का सिक्का भले ही न चल सका हो, लेकिन तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में उन्होंने बहुत काम किया है। 'गर्लफ्रेंड', 'D', 'डार्लिंग' और 'शबरी' ईशा की चर्चित फिल्मों में से हैं। उनकी फिल्म 'कयामत' सुपरहिट फिल्मों में से एक है। उन्होंने सर्पोटिंग एक्टर के तौर पर भी कई फिल्मों में काम किया है। आज ईशा कोप्पिकर के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।


ईशा कुछ रियलिटी शोज और मिस यूनिवर्स 2008 के जज पैनल में भी शामिल रहीं। इसके साथ ही वो फैशन डिजायनर अनीता डोंगरे और प्रिया कटारिया के लिए मॉडलिंग भी करती रहीं। ईशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी विवादों में भी रहीं। शादी से पहले ईशा का अफेयर इंदर कुमार से था। लेकिन इंदर की शराब की लत की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कुछ समय पहले ही इंदर कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उस समय ईशा ने इंदर कुमार की लाइफ के बारे में कई खुलासे किए थे।

साल 2009 में ईशा ने होटेलियर टिमि नारंग से शादी कर ली थी। लीना मोगरे और प्रीति जिंटा ने ईशा की मुलाकात टिमि से करवाई थी। अब दोनों की एक बेटी रिआना भी है। ईशा भले ही बॉलीवुड में ज्यादा नाम ना कमा पाई हों लेकिन अब वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इतना ही नहीं ईशा कोप्पिकर राजनीति में भी एक्टिव हैं। वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं थी। उन्हें भाजपा की महिला परिवहन विंग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।