Shah Rukh Khan met Salim Khan: अचानक लीलावती अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, सलीम खान की तबियत के बारे में जाना हाल

अचानक लीलावती अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, सलीम खान की तबियत के बारे में जाना हाल
बॉलीवुड के 'किंग खान' के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां पर एक्टर सलमान खान के पिता और जाने-माने राइटर सलीम खान इलाज चल रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के 'किंग खान' के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां पर एक्टर सलमान खान के पिता और जाने-माने राइटर सलीम खान इलाज चल रहा है। उनसे मिलने के लिए कई एक्टर और करीबी दोस्त पहुंच रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान भी उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंचे। उनको देखते ही अस्पताल के बाहर फैंस और मीडिया की भीड़ जाम हो गई।

बिना शोर के अस्पताल पहुंचे किंग खान

न्यूज एजेंसी एनआई ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। जिसमें शाहरुख खान की कार और उनकी सिक्योरिटी लीलावती हॉस्पिटल की तरफ पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन अभिनेता नहीं दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक, किंग खान शनिवार को देर शाम मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल गए। वह काफी सादगी से अस्पताल के पिछले गेट से अंदर पहुंचे। बिना किसी शोर-शराबे के उन्होंने सलीम खान से मुलाकात की और उनकी तबियत के बारे में हाल जाना। हालांकि, उनकी एक भी झलक अस्पताल के समय की नहीं देखने को मिली है।

सलीम खान कब से है अस्पताल में भर्ती

मशहूर फिल्म राइटर सलीम खान 17 फरवरी, 2026 से लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट है। हालांकि, अभी तक उनके परिवार की तरफ से बीमारी के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है। फिलहाल उनकी सेहत अच्छी बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। जब से उनके बिमार होने की खबर सामने आई है, तब से फिल्म जगत की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां और उनके चाहने वालो का अस्पताल में ताता लगा हुआ है। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य होने की भगवान से कामना कर रहे हैं।

Created On :   22 Feb 2026 2:16 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story