Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान को हुआ था ब्रेन हैम्ब्रेज, अस्पताल ने जारी कर दिया है मेडिकल बुलेटिन, जानें हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता सलीम खान को हुआ था ब्रेन हैम्ब्रेज, अस्पताल ने जारी कर दिया है मेडिकल बुलेटिन, जानें हेल्थ अपडेट
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को अचानक तबीयत बिगड़ने पर लीलावती हॉस्पिटलमें भर्ती करवाया गया है। सलीम खान इस समय ICU में भर्ती हैं सलीम खान की हालत स्थिर है फिलहाल उन्हें बात करने में परेशानी हो रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिग्गज स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को अचानक तबीयत बिगड़ने पर लीलावती हॉस्पिटलमें भर्ती करवाया गया है। सलीम खान इस समय ICU में भर्ती हैं सलीम खान की हालत स्थिर है फिलहाल उन्हें बात करने में परेशानी हो रही है। सलीम खान को घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। बाद में दिमाग में खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग होने की बात कही गई। आज परिवार की अनुमति के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया गया है। इस दौरान सलीम खान का पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा और बॉलीवुड के तमाम सितारें उन्हें देखने पहुंचे।

हेल्थ को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी

लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सलमान खान के पिता सलीम खान की हेल्थ को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि सलीम खान ठीक है और उन्हें वेंटिलेटर से कल हटाया जाएगा। उनकी रिकवरी में टाइम लगेगा। मंगलवार सवेरे करीब 8 बजे डॉक्टर संजीव चोपड़ा ने सलीम खान को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया था।

मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाया गया था

अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं।

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी ने सलीम खान को पिता जैसा बताया

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। सोमी अली ने पोस्ट में लिखा, "यह सुनकर कि सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती हैं, मेरा दिल बैठ गया। दुनिया के लिए, वह एक महान राइटर हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे आइकॉन को बनाने में मदद की और शोले जैसी मास्टरपीस को-क्रिएट किया। मेरे लिए, वह पिता जैसे हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "उनके घर में रहते हुए, मेरे साथ बेटी जैसा बर्ताव किया गया, मुझे टेबल पर शामिल किया गया, धर्म के बारे में गहरी बातचीत हुई, जहां सभी धर्मों का सम्मान किया गया और उन्हें मनाया गया। उन्होंने मुझे सिखाया कि भगवान सिद्धांतों से बड़े हैं, और कहानी सुनाते समय हमेशा ड्रामा के नीचे सच्चाई होनी चाहिए।"

Created On :   18 Feb 2026 1:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story