Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 Oct 2025 2:48 PM ISTभारत का स्कोर 10 ओवर में 69/5, अभिषेक शर्मा 46 रन पर नाबादमेलबर्न टी20 में भारतीय टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। वह केवल 19 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ हर्षित राणा 7 रन बनाकर क्रीज पर मोजूद हैं। 
- 31 Oct 2025 2:38 PM IST50 रन के अंदर आधी भारतीय टीम पवेलियन रवाना, स्कोर - 49/5भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। 7.3 ओवर में भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 49 रन है। जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में महज 6 रन देकर तीन विकेट लिए हैं। अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर नाबाद हैं। 
- 31 Oct 2025 2:36 PM ISTदहेज के लिए हत्यारे पति और सास को आजीवन कारावासदहेज के लिए नवविवाहिता और दुधमुंही बच्ची की मां को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति और सास को उचेहरा की द्वितीय अपर सत्र कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
- 31 Oct 2025 2:26 PM ISTसतना-मैहर में 1.60 लाख के गांजा और नशीली गोलियों के साथ 5 गिरफ्तारनशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतना-मैहर जिलों की पुलिस ने नशीली टेबलेट और गांजा के अवैध व्यापार में लिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। 
- 31 Oct 2025 2:20 PM ISTभारत का चौथा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव के बाद तिलक वर्मा भी आउटमेलबर्न टी20 में भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही है। 32 रन के स्कोर पर टीम के चार विकेट गिर गए हैं। हेजलवुड ने एक ही ओवर में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को पवेलियन रवाना कर दिया है। 
- 31 Oct 2025 2:17 PM ISTउचेहरा थाना अंतर्गत दो बाइकों की भिड़ंत में 4 घायलउचेहरा थाना अंतर्गत इचौल के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत में 4 लोग घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि अनुज पुत्र रामनरेश सेन 19 वर्ष, निवासी इचौल, अपने बड़े भाई गोलू पुत्र 27 वर्ष, के साथ गुरुवार रात को तकरीबन 8 बजे बाइक पर जा रहा था। 
- 31 Oct 2025 2:13 PM ISTमुश्किल में फंसी टीम इंडिया, गिल के बाद सैमसन भी आउटमेलबर्न टी20 में टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही टीम इंडिया मुश्किल में फंसी नजर आ रही है। टीम को को 23 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। गिल के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे संजू सैमसन 2 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। 
- 31 Oct 2025 2:07 PM ISTट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौतमझगवां थाना अंतर्गत मिचकुरिन के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। 
- 31 Oct 2025 2:05 PM ISTभारत को लगा पहला झटका, गिल 5 रन बनाकर आउटभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल 5 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने हैं। भारत का स्कोर 3 ओवर में 22/1 है। अभिषेक शर्मा 15 और संजू सैमसन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
- 31 Oct 2025 1:57 PM ISTउचेहरा थाना अंतर्गत रामवन गमन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग मृतउचेहरा थाना अंतर्गत रामवन गमन मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की ठोकर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर को तकरीबन 2 बजे अकहा के पास लगभग 45 वर्षीय युवक सडक़ किनारे बुरी तरह जख्मी हालत में मिला। 
Created On :   31 Oct 2025 8:42 AM IST















