EPFO New Rule: अब PF खाते में सिर्फ 10% पैसा रखना होगा जरूरी, 90% तक निकाल सकेंगे कर्मचारी, रिटायरमेंट के बाद हर महीने भी मिलेगी रकम

अब PF खाते में सिर्फ 10% पैसा रखना होगा जरूरी, 90% तक निकाल सकेंगे कर्मचारी, रिटायरमेंट के बाद हर महीने भी मिलेगी रकम
EPFO ने पीएफ खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता को 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों कर्मचारियों और पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब पीएफ (PF) खाते से अपना पैसा निकालना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है। दरअसल, EPFO ने पीएफ खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता को 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि कर्मचारी जरूरत पड़ने पर अपने पीएफ खाते में जमा रकम का 90 प्रतिशत तक निकाल सकेंगे। इतना ही नहीं, रिटायरमेंट के बाद अब कर्मचारी अपना पूरा पैसा एक साथ निकालने के बजाय हर महीने, तीन महीने या छह महीने में किस्तों के रूप में भी प्राप्त कर सकेंगे।

EPFO के ये फैसले आज (19 नवंबर 2026, गुरुवार) को नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में लिए गए। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पीएफ खाताधारकों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों को मंजूरी दी गई है।

अब 25 नहीं, सिर्फ 10 प्रतिशत पैसा रखना होगा जरूरी

EPFO के नए फैसले में सबसे बड़ा बदलाव न्यूनतम बैलेंस को लेकर किया गया है। अभी तक कर्मचारियों को अपने पीएफ खाते में कम से कम 25 प्रतिशत रकम सुरक्षित रखनी होती थी। यानी कर्मचारी अपने खाते में जमा पूरी रकम नहीं निकाल सकते थे। अब EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने इस न्यूनतम बैलेंस की सीमा को घटाकर 10 प्रतिशत करने की मंजूरी दे दी है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि कर्मचारी अपनी जरूरत के समय पहले से ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे। अब खाते में केवल 10 प्रतिशत रकम सुरक्षित रखनी होगी, जबकि शेष 90 प्रतिशत तक रकम निकालने की सुविधा मिल सकेगी।

हर महीने निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

EPFO का दूसरा बड़ा फैसला रिटायरमेंट के बाद पीएफ की रकम निकालने को लेकर है। अभी तक ज्यादातर कर्मचारी रिटायरमेंट के समय अपने पीएफ खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकाल लेते थे। लेकिन अब EPFO ने Systematic Withdrawal Plan (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस सुविधा के तहत रिटायर हो चुके कर्मचारी अपनी जमा पीएफ राशि को एक साथ निकालने के बजाय नियमित किस्तों में प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा यदि इस सुविधा का लाभ लेने वाले कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार के सदस्य या नामांकित व्यक्ति के पास बची हुई रकम निकालने अथवा निर्धारित किस्तों में भुगतान जारी रखने का विकल्प भी होगा। हालांकि, इस सुविधा को लागू करने के लिए EPF योजना में जरूरी संशोधन किए जाने हैं।

नौकरी छूटने पर सिर्फ 2 महीने करना होगा इंतजार

EPFO ने नौकरी छूटने के बाद पीएफ की पूरी रकम निकालने के लिए इंतजार की अवधि में भी बड़ी राहत दी है। पहले नौकरी छोड़ने या बेरोजगार होने के बाद अंतिम पीएफ सेटलमेंट के लिए 12 महीने की प्रतीक्षा अवधि का नियम था। अब इस अवधि को घटाकर केवल 2 महीने करने की मंजूरी दी गई है।

Created On :  

Tags

Next Story