Sona- Chandi Ka Bhav: सोना-चांदी की कीमतों में राहत बरकरार, रविवार को जानें कितने रहे 22 और 24 कैरेट के भाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह में दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना करीब 13,870 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, वहीं चांदी की कीमत में भी लगभग 22,300 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है। कीमतों में आई इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिल सकती है, जो शादी-ब्याह, त्योहार या किसी खास मौके पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं।
रविवार को बाजार में दोनों धातुओं की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, भोपाल समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है और चांदी किस कीमत पर बिक रही है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,22,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,12,301 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,22,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,12,151 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,22,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,12,201 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,22,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,12,151 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,22,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,12,301 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,22,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,12,151 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,22,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,12,301 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,22,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,12,201 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत में भी आई बढ़त
सोने के साथ-साथ चांदी खरीदने वालों के लिए भी राहत भरी खबर है। बीते एक सप्ताह में चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार के मुकाबले चांदी करीब 22,300 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। इस गिरावट के बाद देश के ज्यादातर शहरों में चांदी का भाव लगभग 1,49,590 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
नोट: ➤ ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए सोने और चांदी के भाव सांकेतिक बाजार दरें हैं। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसके अलावा गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स जुड़ने के बाद आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
Created On :  
