Petrol- Diesel Price: रविवार को कितने बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, गाड़ी का टैंक फुल कराने से पहले यहां जानें लेटेस्ट रेट

रविवार को कितने बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, गाड़ी का टैंक फुल कराने से पहले यहां जानें लेटेस्ट रेट
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 95.46 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है। शुक्रवार को भी ब्रेंट क्रूड इसी स्तर यानी 95.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें 95 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई हैं। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार, 22 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी देशभर में ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यानी वाहन चालकों को फिलहाल पेट्रोल और डीजल के लिए पहले जितनी ही कीमत चुकानी होगी।

हालांकि, देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम एक जैसे नहीं होते हैं। इसकी मुख्य वजह राज्य सरकारों की ओर से लगाया जाने वाला वैट (VAT), स्थानीय निकाय कर (Local Body Tax) और अन्य शुल्क हैं। यही कारण है कि एक शहर में पेट्रोल सस्ता मिलता है, जबकि दूसरे शहर में इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है। आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसी प्रकार बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 116.15 रुपए और डीजल 104.23 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल के लिए 113.19 रुपए और डीजल के लिए 98.25 रुपए चुकाना होंगे। लखनऊ में पेट्रोल 102.23 रुपए और डीजल रुपए प्रति लीटर है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर भी सभी की नजर बनी हुई है। दरअसल, क्रूड ऑयल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर दुनिया भर के ईंधन बाजार पर पड़ता है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 95.46 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है। शुक्रवार को भी ब्रेंट क्रूड इसी स्तर यानी 95.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया था। इसके मुकाबले रविवार को कीमत में कोई बदलाव नहीं बताया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story