Fuel price update: कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के पार, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के पार, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर
  • ब्रेंट क्रूड ऑयल 81.74 डॉलर प्रति बैरल पर
  • राजस्थान में पेट्रोल घटकर 108.07 रुपए हुआ
  • उत्तर प्रदेश में पेट्रोल बढ़कर 96.40 रुपए हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से 80 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची हैं। इस बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा रेट वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (12 फरवरी 2024, सोमवार) भी ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि, राज्य स्तर पर लगने वाले भिन्न लोकल बॉडी टैक्स के चलते कुछ राज्यों में ईंधन सस्ता हुआ है। वहीं, कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में ईंधन के अपडेट दाम...

इन शहरा में कम हुए दाम

आज राजस्थान में पेट्रोल मामूली सस्त हुआ है। गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई आज की ईंधन की कीमतों को देखें तो, आज राजस्थान के अजमेर में पेट्रोल 108.28 रुपए से कम होकर 108.07 रुपए और 93.55 रुपए से घटकर 93.35 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे की कटौती की गई है। यहां पेट्रोल 105.96 रुपए और डीजल 24 पैसे कम होकर 92.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के विलासपुर में पेट्रोल 95.88 से कम होकर 95.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.09 रुपए से घटकर 87.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा गोवा, केरल, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना में भी ईंधन के रेट में कमी देखी गई है।

यहां रेट में हुई बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश के आगरा में पेट्रोल 96.38 रुपए से बढ़कर 96.40 रुपए और डीजल 89.55 से बढ़कर 89.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पश्चिम बंगाल के मंडला में पेट्रोल 105.81 से बढ़कर 105.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.56 रुपए से 92.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तराखंड में भी ईंधन मामूली महंगा हुआ है।

कच्चे तेल की कीमत

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट बाद अब फिर से तेजी देखने को मिली है। कच्चा तेल 81 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंचा है। आज सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड (United States) 76.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (United Kingdom) 81.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Created On :   12 Feb 2024 5:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story