Fuel Price: कच्चे तेल में तेजी के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट

Fuel Price: कच्चे तेल में तेजी के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट
  • कच्चा तेल 81 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। डब्‍लूटीआई क्रूड ऑयल 0.47 फीसदी बढ़त के साथ 77.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 81.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इस बीच देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। जिसके अनुसार, आज (14 जुलाई 2023, शुक्रवार) वाहन ईंधन के रेट में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने 1 साल से भी अधिक समय से तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार 22 मई 2022 को जनता को महंगे तेल से राहत देने केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। आइए, जानते हैं पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।

Created On :   14 July 2023 5:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story