Sona- Chandi Ka Bhav: जून की शुरुआत के साथ बढ़ी सोना- चांदी की कीमतें, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 97,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,00,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल, जून महीने की शुरुआत तेजी के साथ हुई है और सप्ताह के पहले दिन (02 जून 2025, सोमवार) यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में करीब 300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। दूसरी ओर सफेद धातु यानि कि चांदी के भाव भी एक बार फिर से 1 लाख प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचे हैं।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,790 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत स्थिर
बात करें चांदी की कीमत की तो इसके दाम में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। इसकी कीमत में 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में आज चांदी 1,00,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   2 Jun 2025 11:41 AM IST