Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की कीमत में मामूली बढ़त, जानिए आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,060 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 99,330 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है
- चांदी की कीमत 1,02,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल, बात करें आज (05 जून 2025, गुरुवार) की तो, लगातार चौथे दिन यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में तेजी देखने को मिली है। हालांकि, यह मामूली है, लेकिन इसने कल के मुकाबले सोने का का भाव बढ़ा दिया है। दूसरी ओर सफेद धातु यानि कि चांदी के भाव में भी 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त आई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,060 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 99,330 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,060 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,060 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,910 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,060 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत में भारी बढ़त
बात करें चांदी की कीमत की तो इसके भाव एक बार फिर से बढ़त दर्ज की गई है। बीते दिन की तुलना में आज सिल्वर के रेट में 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज चांदी 1,02,100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   5 Jun 2025 11:11 AM IST